Move to Jagran APP

मौसम ने फिर ली करवट, ठिठुरन बढ़ी

बादलों के चलते दिन में निकली हल्की धूप, बनी रही सिहरन। दस दिन की राहत के बाद दुबारा गिरने लगा पारा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 11:45 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 11:45 PM (IST)
मौसम ने फिर ली करवट, ठिठुरन बढ़ी
मौसम ने फिर ली करवट, ठिठुरन बढ़ी

मुजफ्फरनगर : मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। बादलों की आवाजाही के चलते ठिठुरन बढ़ गयी है। दस दिन की राहत के बाद पारा फिर गिरना शुरू हो गया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस गिरकर 3.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

loksabha election banner

दिसम्बर के दूसरे पखवाड़े में कड़ाके की ठंड पड़ी। पारा शून्य डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। तीन-चार जनवरी के बाद दिन में धूप खिलने और न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने से लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिल सकी। बुधवार को फिर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छाने और दिन में बादलों की आवाजाही के चलते हल्की धूप निकल सकी। दिन ढलते ही पुन: ठंड बढ़ गयी। लोग गर्म व ऊनी कपड़ों में लिपटकर घरों में दुबक गए। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 21.1 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले कई दिन तक तापमान ऐसा ही बना रहेगा। पारे में कोई खास गिरावट नहीं आएगी। चार-पांच दिन के बाद हल्की बारिश हो सकती है।

खतौली : दिनभर चली शीतलहर ने लोगों को कंपकंपा दिया। शीतलहर और बादलों के चलते सूरज ने चंद मिनट को ही दर्शन दिए। सूरज लोगों को ठंड से राहत नहीं दे सका। लोगों ने ठंड से बचाव के लिए ऊनी वस्त्र पहने। हीटर और अलाव जलाकर ठंड से बचाव का प्रयास किया। कड़ाके की ठंड के चलते दिन ढलते ही बाजार बंद हो गए। सड़कों पर लोगों की चहल-पहल कम हो गई। लोग घरों में दुबक गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.