बसपाइयों ने एकजुटता से मनाया मायावती का जन्मदिन
ते हुए दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर जनसभा का आयोजन भी हुआ जिसमें पार्टी के नेताओं ने बहनजी को 2022 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान करते हुए मजबूती से काम करने पर विचार रखे गए। नगर के महावीर चौक स्थित बहु
मुजफ्फरनगर जेएनएन। बसपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन जनपद में धूमधाम से मनाया गया। बसपा कार्यालय पर पार्टी के नेताओं ने एकजुटता के साथ केक काटकर उनका जन्मदिन मनाते हुए दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर जनसभा का आयोजन भी हुआ, जिसमें पार्टी के नेताओं ने बसपा सुप्रीमो को 2022 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान करते हुए मजबूती से काम करने पर विचार रखे गए।
नगर के महावीर चौक स्थित बहुजन समाज पार्टी कार्यालय पर बुधवार की सुबह पूर्व सांसद राजपाल सैनी सहित पूर्व विधायक अनिल कुमार व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद गौतम ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 64वें जन्मदिन की खुशी में केक काटा। केक कटने के बाद कार्यकर्ताओं को केक बांटा गया। इसके बाद कार्यालय पर ही एक सभा का आयोजन हुआ। सभा में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे मंडल कॉर्डिनेटर जनेश्वर गौतम का स्वागत हुआ। जनेश्वर गौतम ने कहा कि पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर काम करना है। सर्वसमाज को जोड़ते हुए पार्टी को आगे बढ़ाना है। इस दौरान स्थानीय नेताओं ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में पुष्पांकर, अरविद राणा, श्याम सिंह गौतम, गौरव कुमार, राहुल ठाकुर, शिवांग सैनी, विकास पाल, रामनिवास पाल, रामपाल सिंह पाल आदि बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।