बसपा ने बदला टिकट, अब पूर्व विधायक करतार भड़ाना पर दांव
बुधवार रात बसपा से खतौली सीट से प्रत्याशी बदल दिया। घोषित प्रत्याशी माजिद सिद्दीकी का टिकट काटकर खतौली से ही पूर्व विधायक रहे करतार सिंह भड़ाना को प्रत्याशी बनाया है। करतार सिंह के भाई अवतार सिंह भड़ाना सपा रालोद गठबंधन से रालोद के सिंबल पर जेवर से चुनाव लड़ रहे हैं।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। बुधवार रात बसपा से खतौली सीट से प्रत्याशी बदल दिया। घोषित प्रत्याशी माजिद सिद्दीकी का टिकट काटकर खतौली से ही पूर्व विधायक रहे करतार सिंह भड़ाना को प्रत्याशी बनाया है। करतार सिंह के भाई अवतार सिंह भड़ाना सपा रालोद गठबंधन से रालोद के सिंबल पर जेवर से चुनाव लड़ रहे हैं।
बसपा ने खतौली से मुस्लिम चेहरा माजिद सिद्दीकी को प्रत्याशी बनाया था। मंगलवार से ही यहां प्रत्याशी बदलने की चर्चाएं आम हो रहीं थीं। बुधवार को पूर्व विधायक करतार सिंह भड़ाना ने भाजपा छोड़कर बसपा का दामन थाम लिया। बसपा ने घोषित प्रत्याशी का टिकट काटकर करतार भड़ाना को खतौली से प्रत्याशी घोषित कर दिया। अब भड़ाना के चुनावी मैदान में आने के बाद मुकाबला दिलचस्प हो गया है। भाजपा ने यहा पर सिटिंग विधायक विक्त्रम सैनी और रालोद-सपा गठबंधन ने पूर्व मंत्री राजपाल सैनी को प्रत्याशी बनाया है।
वर्ष 2012 में खतौली से विधायक बने थे करतार भड़ाना
करतार सिंह भड़ाना वर्ष 2012 में खतौली विधानसभा सीट से रालोद -काग्रेस गठबंधन पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। करतार भड़ाना भाजपा से खतौली सीट से दावेदारी जता रहे थे लेकिन बात नहीं बन रही थी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर करतार सिंह भड़ाना ने खतौली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। टिकट न मिलने पर करतार सिंह भड़ाना ने बसपा का दामन थाम लिया।
सपा कार्यकर्ताओं ने लिया अन्न संकल्प
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। जानसठ कस्बे में सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार बनाने के लिए अन्न संकल्प लेते हुए के पार्टी की घोषणाओं के बारे में बताया। सपा नेता अब्दुल्ला कुरैशी के आवास पर हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों के उत्पीड़न के चलते अन्न संकल्प लिया गया है। यूपी में सपा सरकार आने पर आंदोलन में शहीद हुए किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही पूरे प्रदेश में 300 यूनिट तक बिजली फ्री की जाएगी। किसानों के लिए कई और कल्याण कारी नीतियां बनाई गई हैं। हसन अली ने कहा कि सपा सरकार आने के बाद किसानों को बिना ब्याज के कर्ज दिया जाएगा। हर फसल पर सपा सरकार एमएसपी बनाएगी। आबिद हुसैन, नुसरत कुरैशी, सुलतान राव आदि मौजूद रहे।