गंग नहर से महिला व जंगल से युवक का शव बरामद
गंग नहर की चित्तौड़ा झाल से अज्ञात महिला का शव मिला है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया। रविवार शाम गंग नहर की चित्तौड़ा झाल पर नहर में शव देखकर किसी ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने नहर से महिला का शव निकलवाया। शव की पहचान नहीं हो सकी। उधर भोपा थाना क्षेत्र के गादला गांव से शनिवार को लापता सोनू पुत्र पाल्ला का शव आशकनगर के जंगल से बरामद हुआ। स्वजन ने सोनू के लापता होने की जानकारी शनिवार को ही भोपा थाने पर दी थी। एसओ रामवीर सिंह ने बताया कि शव पीएम के लिए भेज दिया है।
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। गंग नहर की चित्तौड़ा झाल से अज्ञात महिला का शव मिला है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया। रविवार शाम गंग नहर की चित्तौड़ा झाल पर नहर में शव देखकर किसी ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने नहर से महिला का शव निकलवाया। शव की पहचान नहीं हो सकी। उधर, भोपा थाना क्षेत्र के गादला गांव से शनिवार को लापता सोनू पुत्र पाल्ला का शव आशकनगर के जंगल से बरामद हुआ। स्वजन ने सोनू के लापता होने की जानकारी शनिवार को ही भोपा थाने पर दी थी। एसओ रामवीर सिंह ने बताया कि शव पीएम के लिए भेज दिया है। मारपीट का फरार आरोपित गिरफ्तार
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। छपार में घर में घुसकर जानलेवा हमला व घायल कर फरार होने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। रामपुर तिराहा चौकी प्रभारी रविशंकर पांडेय ने बताया कि शनिवार रात्रि में मामूली कहासुनी के चलते आरोपित सुनू ने अपनी पत्नी व दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर पड़ोसी के घर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें पड़ोसी संजय घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। रविवार को मारपीट के मुख्य आरोपित सुनू को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले गई। पुलिस ने पीड़ितों के तहरीर पर घर में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित का चालान कर दिया। हेराफेरी के मामले में मुकदमा दर्ज
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। छपार में ईट-भट्ठे पर कार्यरत दो मुनीमों ने हिसाब में हेराफेरी करके लाखों रुपये हड़प लिए। पीडि़त ने एक महिला सहित चार आरोपितों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी सुरेंद्र सिंह ने दर्ज मुकदमे में बताया कि बढेड़ी गांव स्थित उनके भट्ठे पर कई वर्ष से उमेश निवासी गांव पीनना थाना शहर कोतवाली व धर्मपाल निवासी गांव सिमर्थी मुनीम थे। दोनों ने हिसाब में हेराफेरी करके तिलकराम निवासी पीनना से साठगांठ कर 55 लाख रुपये हड़प लिए, जिसकी जानकारी 20 जून, 2020 को हुई। धर्मपाल की पत्नी ने फोन पर गाली-गलौज भी की। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।