Move to Jagran APP

मां सर्वेश्वरी सेवाश्रम में लगा रक्तदान शिविर

रामपुर तिराहा स्थित मां सर्वेश्वरी सेवाश्रम समिति में रक्तदान शिविर एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में करीब 50 लोगों ने रक्तदान किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 12:10 AM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 12:10 AM (IST)
मां सर्वेश्वरी सेवाश्रम में लगा रक्तदान शिविर
मां सर्वेश्वरी सेवाश्रम में लगा रक्तदान शिविर

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। रामपुर तिराहा स्थित मां सर्वेश्वरी सेवाश्रम समिति में रक्तदान शिविर एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में करीब 50 लोगों ने रक्तदान किया। करीब 10 लोगों की आंखों की जांच भी की गई। शिविर में संस्था के अध्यक्ष एवं संस्थापक आचार्य प्रवीण देव गुप्त ने मंगल प्रवचन किया। रक्तदान करने वालों के लिए आगे आए युवाओं के प्रयास की सरहाना करते हुए अन्य लोगों को भी जागरूक करने को कहा गया। इसके साथ ही संस्था के विभिन्न पदाधिकारी ने शिविर मे भाग लिया। रक्तदान करने वालों में सुधीर कुमार मित्तल, प्रतीक गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, प्रियाशु बिदल, प्रवीण गर्ग, गीता रानी, संगीता गुप्ता, जतिन नागपाल, सौरभ गर्ग, गौरव गर्ग, पवन गर्ग, संदीप मालिक, आयुष बंसल, शुभम, गगन, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

- - - - - गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया

मुजफ्फरनगर: रविवार को भी शहर में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया।

नगर के मौहल्ला खादरवाला स्थित श्री बालाजी दरबार में श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन कर बाबा का गुणगान किया। गुरू चंद्रकिरण एवं गुरू पंकज जिदल का सैंकड़ों अनुयायिओं ने आशीर्वाद लिया। इस दौरान राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, नितिन शर्मा, कन्हैया शर्मा, प्रवीण गर्ग, अंकित वर्मा, दीपक चौहान, राहुल वर्मा, आशीष अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, स्वाति जिदल, बरखा जिदल, निधि, आलोक, शलभ गर्ग आदि मौजूद रहें।

खतौली: भारतीय योग संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कांता स्वरूप सिघल ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संसार में तीन गुरु माता, पिता और आचार्य हैं। गुरु अर्थात जो ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाए। भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान भगवान से भी सर्वोच्च माना गया है। अध्यक्षता जगमोहन जैन ने की। संचालन अंजू विश्वकर्मा ने किया। बुद्ध प्रकाश, राजपाल प्रजापति, रमा लोहिया, रमा कंसल, सविता, राजकुमार नारंग आदि ने अपने गीत प्रस्तुत किए और गुरु के प्रति अपना समर्पण भाव प्रकट किया। कार्यक्रम में राजकुमार, सतीश विश्वकर्मा, राकेश, बालकिशन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम संपन्न होने पर साधकों और साधिकाओं ने प्रधानाचार्य कांता स्वरूप सिघल को भेंट देकर सम्मानित किया। उधर, गांव चिदौड़ा में गुरु पूर्णिमा पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान दक्ष प्रजापति महाराजा के चित्र के साथ हवन-पूजन किया गया। मुख्य अतिथि दारा सिंह प्रजापति रहे। मास्टर श्यामलाल प्रजापति, मोदीलाल प्रजापति प्रधान लहोड्डा, सुभाष प्रजापति प्रधान रसूलपुर कैलोरा, डा. सहेन्द्र पाल प्रजापति आदि ने विचार व्यक्त किए। सपा नेता सत्यवीर सिंह प्रजापति एडवोकेट ने कहा कि दक्ष प्रजापति महाराजा भगवान ब्रह्मा के पुत्रों में से एक पुत्र थे। उन्हें भगवान विष्णु, ब्रह्मा शिव भगवान ने सर्व सहमति से ब्रहमांड का महाराजा नियुक्ति पर प्रजा का पालन करने और ब्रहमांड सुचारू रूप व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी थी। कार्यक्रम का संचालन मनीष कुमार प्रजापति एडवोकेट ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.