भाजपा नेत्रियों ने राज्यमंत्री को बांधी राखी
भाजपा महिला मोर्चे की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल की कलाई पर राखी बांधी।
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 10:53 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 06:07 AM (IST)
मुजफ्फरनगर जेएनएन। भाजपा महिला मोर्चे की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल की कलाई पर राखी बांधी।
रविवार को राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भाजपा नेताओं के साथ महिला मोर्चे की पदाधिकारियों, कार्यकत्रियों के घर-घर जाकर राखी बंधवाई। बहनों ने तिलक लगाकर राखी बांधी। इस दौरान महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष अंजली चौधरी, जिला महामंत्री सुषमा पुंडीर, इंद्रा सैनी, सोनिया शर्मा, अंजना शर्मा, बोबी ठाकुर, मिथलेश राजपूत, दुलारी मित्तल, मीनू यादव, कविता सैनी, रेणु गर्ग, अमिता चौधरी, सुनीता शर्मा, महेशो चौधरी आदि मौजूद रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें