Move to Jagran APP

जनता से झूठे वादे कर सत्ता पर काबिज हुई थी भाजपा : सुबोध

चरथावल में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक वरिष्ठ नेता नवीन गर्ग के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा चुनावों में किसानों की आय दोगुनी करने भ्रष्टाचार पर लगाम कसने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने आदि लुभावने वादे कर सत्ता पर काबिज हुई थी लेकिन यह सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल हो रही है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 11:07 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 11:07 PM (IST)
जनता से झूठे वादे कर सत्ता पर काबिज हुई थी भाजपा : सुबोध
जनता से झूठे वादे कर सत्ता पर काबिज हुई थी भाजपा : सुबोध

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। चरथावल में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक वरिष्ठ नेता नवीन गर्ग के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा चुनावों में किसानों की आय दोगुनी करने, भ्रष्टाचार पर लगाम कसने, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने आदि लुभावने वादे कर सत्ता पर काबिज हुई थी, लेकिन यह सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल हो रही है। उन्होंने बताया कि तीन कृषि कानून बनाकर सरकार किसानों के साथ छल करके पूंजीपतियों व उद्योगपतियों को बढ़ावा देना चाहती है। उनकी फसलों को मनमानी कीमत पर खरीदकर और अधिक कीमत पर बेचकर अधिक मुनाफा कमवाना चाहती है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने अपने 70 साल के कार्यकाल में देश के लिए अनेक योगदान देकर विदेशों तक नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने बताया कि जब देश आजाद हुआ था, तब देश में एक सुई का भी उत्पादन नहीं होता था। कांग्रेस ने सीमित संसाधन होते हुए भी संचार क्रांति, कम्प्यूटर, विद्युतीकरण, पंचायती राज, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, रक्षा प्रणाली व बड़े-बड़े उद्योगों की स्थापना करके देश को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है। इसके विपरीत भाजपा ने अपने छह साल के कार्यकाल में देश में अराजकता का माहौल बनाकर आपसी वैमनस्य को बढ़ावा दिया है। किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है। आज किसानों की आवाज को दबाने लिए उन पर लाठीचार्ज व आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। मिल मालिकों की मिलीभगत से किसानों के गन्ना बकाया का भुगतान नहीं हो रहा है। बैठक में नवीन गर्ग, डा. मोहसिन पुंडीर, आरिफ कुरैशी, मांगेराम कश्यप, सुशील कुमार, गफ्फार, विपिन कुमार, अशोक गर्ग, नूर अली, जाकिर अली, मनोज पाल आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश सचिव गुफरान काजमी ने की और संचालन नवीन गर्ग ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.