बंद किए जाने लगे बायो डीजल पंप
नपद में बायो डीजल पंप पर हुई घटना के बाद लोगों ने पंपों की मशीन उखाड़कर इन्हें बंद करना शुरू कर दिया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 11:50 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jul 2020 06:08 AM (IST)
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। जनपद में बायो डीजल पंप पर हुई घटना के बाद लोगों ने पंपों की मशीन उखाड़कर इन्हें बंद करना शुरू कर दिया है।
भोपा के रूडकली में बायो डीजल पंप पर आग लगने के बाद दो लोगो के मरने की घटना के बाद क्षेत्र के बायो डीजल पंपों पर अफरातफरी मची है। कई दिनों से अखबारों की सुर्खियां बने कांड के पंप मालिकों को चेकिग व कार्रवाई का डर सता रहा है। घटना के बाद से ही धंधे से जुड़े घबराए लोगों ने पंप बंद करने शुरू कर दिए हैं। यहां तक की पूरी तरह से बंद करने के लिए पंप पर लगी तेल देने की मशीनों को उखाड़ना शुरू कर दिया है। स्टाफ व पंप मालिकों ने मामले को लेकर चुप्पी साध रखी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें