Move to Jagran APP

व्यापारियों का हो रहा उत्पीड़न, 28 को भारत बंद

संगठन गलत कार्य करने वाले व्यापारियों को सपोर्ट नहीं करता, लेकिन व्यापारी को नाजायज प्रताड़ित नहीं होने दिया जाएगा। अधिकारियों को सम्मानित करने जैसे कार्यक्रम उनके संगठन में नहीं होते।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 11:10 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 11:10 PM (IST)
व्यापारियों का हो रहा उत्पीड़न, 28 को भारत बंद
व्यापारियों का हो रहा उत्पीड़न, 28 को भारत बंद

मुजफ्फरनगर : उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि जीएसटी से व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। भारी भरकम जुर्माने ने कारोबारियों की कमर तोड़ दी है। फसलों में अंधाधुंध कीटनाशकों का प्रयोग हो रहा है, जिनका अंश खाद्य पदार्थो में आ रहा है, लेकिन मिलावट और घटिया खाद्य पदार्थ के आरोप में व्यापारियों पर कार्रवाई की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिनियम में बदलाव किए जाए।

loksabha election banner

मेरठ रोड स्थित एक कांप्लेक्स में प्रेसवार्ता में व्यापारी संगठन के प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने कहा कि छापेमारी के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उनका संगठन गलत कार्य करने वाले व्यापारियों को सपोर्ट नहीं करता, लेकिन व्यापारी को नाजायज प्रताड़ित नहीं होने दिया जाएगा। अधिकारियों को सम्मानित करने जैसे कार्यक्रम उनके संगठन में नहीं होते। कहा कि आगमी 28 सितंबर को व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में भारत बंद किया जाएगा। सभी व्यापारी संगठनों से इस बारे में वार्ता चल रही है। इस दौरान संगठन की नगर इकाई का गठन किया, जिसमें संरक्षक वसी एडवोकेट, अध्यक्ष गौरव जैन, महामंत्री फुरकान अंसारी, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश, विशिष्ट उपाध्यक्ष अजहर जैदी, उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, दीपक कौशिक, संगठन मंत्री गुफरान, इंतखार अंसारी व मंत्री गुल मोहम्मद को नियुक्त किया। जनपदीय ईकाई का गठन जल्द ही किया जाएगा। इसके लिए वरिष्ठ व्यापारियों से बातचीत चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.