भाकियू नेता ने नर्तकी पर लुटाए नोट
एक कार्यक्रम में नर्तकी संग हरकत करते हुए वीडियो वायरल।
By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 12:01 AM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 12:01 AM (IST)
मुजफ्फरनगर : भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी के महिला डांसर पर सरेआम नोट लुटाने का मामला सुर्खियों में है। इसका वीडियो वायरल हुआ है।
किसानों के हितों की लड़ाई लड़ने वाले संगठन भाकियू के पुरकाजी नगराध्यक्ष रियासत खलीफा वीडियो में एक डांसर पर साथियों संग नोट उड़ाते नजर आ रहे हैं। दीपावली की शाम सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ। नगराध्यक्ष रियासत खलीफा ने अपने विरोधियों पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत का कहना है कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें