Move to Jagran APP

एडीजी जोन ने लिया पूर्ण लॉकडाउन का जायजा

एडीजी जोन ने मुजफ्फरनगर पहुंचकर पूर्ण लॉकडाउन का जायजा लिया। उन्होंने एसएसपी को निर्देशित किया कि पूर्ण लॉकडाउन का पालन कराया जाए। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर हालात की जानकारी ली। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों को नियम पालन के प्रति चेताया भी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 11:46 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 11:46 PM (IST)
एडीजी जोन ने लिया पूर्ण लॉकडाउन का जायजा
एडीजी जोन ने लिया पूर्ण लॉकडाउन का जायजा

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। एडीजी जोन ने मुजफ्फरनगर पहुंचकर पूर्ण लॉकडाउन का जायजा लिया। उन्होंने एसएसपी को निर्देशित किया कि पूर्ण लॉकडाउन का पालन कराया जाए। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर हालात की जानकारी ली। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों को नियम पालन के प्रति चेताया भी।

loksabha election banner

एडीजी जोन राजीव सभरवाल शनिवार को मेरठ से मुजफ्फरनगर पहुंचे। करीब 12.30 बजे एडीजी जोन ने शिव चौक पहुंचकर हालात का जायजा लिया। एसएसपी अभिषेक यादव को उन्होंने लॉकडाउन पालन कराने का निर्देश दिया। शिव चौक से पूर्व उन्होंने नगर के मीनाक्षी चौक का निरीक्षण किया। इसके उपरांत एडीजी जोन शामली के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि वह लॉकडाउन का जायजा लेने के लिए जोनल निरीक्षण पर हैं। बताया शामली के उपरांत वह सहारनपुर जाएंगे और जायजा लेंगे। एडीजी ने कहा कि कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए लॉकडाउन के नियमों का पालन आवश्यक है।

विभिन्न चौराहों पर काटे गए चालान

शनिवार को लॉकडाउन का उल्लंघन कर घरों से बाहर निकले लोगों के वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस ने मीनाक्षी चौक, शिव चौक, अहिल्याबाई चौक सहित हनुमान चौक आदि पर तैनात थाना पुलिस व यातायात पुलिस ने वाहनों के चालान काटे। अनावश्यक घूम रहे लोगों के विरुद्ध लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में मुकदमे भी दर्ज कराए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.