राज्यमंत्री कपिल देव सहित 702 संक्रमित, पांच की मौत
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल सहित जनपद में 702 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि कोरोना के चलते जनपद में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। सभी का उपचार कोविड-19 हास्पिटल में चल रहा था।
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल सहित जनपद में 702 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि कोरोना के चलते जनपद में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। सभी का उपचार कोविड-19 हास्पिटल में चल रहा था।
कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल सहित 702 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। राज्यमंत्री के अनुसार मुख्यमंत्री ने फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सीएमओ डा. एमएस फौजदार ने बताया कि संक्रमण लगातार बढता जा रहा है। बताया कि जनपद में संक्रमण के चलते पांच लोगों की मौत हो गई। बताया कि मरने वालों में 40 साल की कांति देवी, पीनना निवासी विक्रम मलिक, 70 साल के रामपाल सिंह तथा गांधी कालोनी निवासी अशोक कुमार व नदी रोड निवासी 70 वर्षीय महिला पुष्पलता शामिल हैं। बताया कि संक्रमित पाए गए मरीजों को उनकी स्थिति के आधार पर उपचार दिया जा रहा है। बताया कि स्वास्थ्य विभाग कुछ निजी हास्पिटल को भी आइएमए की देखरेख में उपचार की अनुमति प्रदान कर रहा है। सीएमओ ने बताया कि इस समय जनपद में कोविड-19 संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर 1.07 है। उन्होंने बताया कि उपचाराधीन पाजिटिव मरीजों की संख्या 3919 पहुंच गई है। बताया कि शुक्रवार को 263 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए। अस्थाई जेल में 22 जिल जेल में मिले 12 पजिटिव
सीएमओ ने बताय कि कवाल स्थित अस्थाई जेल में 22 बंदी पाजिटिव पाए गए। जबकि जिला जेल में 12 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि 702 मरीजों में से मुजफ्फरनगर शहरी क्षेत्र से 284, बघरा से 13, बुढाना से 23, चरथावल से 40, जानसठ से 64, खतौली से 96, मोरना से 37, मुजफ्फरनगर देहात से 96, पुरकाजी से 32, तथा शहापुर से 14 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।