जज समेत 66 पॉजिटिव, एक मौत
कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ अब प्रतिदिन मौत का आंकड़ा भी सामने आ रहा है। रविवार को जनपद में 66 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में एक व्यक्ति की आइसोलेशन वार्ड में मौत होने से चिता बढ़ गई है। पॉजिटिव मरीजों में एक जज एक थानाध्यक्ष और नगरपालिका में दो अफसर शामिल होने से सरकारी विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। कई स्थानों को सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ अब प्रतिदिन मौत का आंकड़ा भी सामने आ रहा है। रविवार को जनपद में 66 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में एक व्यक्ति की आइसोलेशन वार्ड में मौत होने से चिता बढ़ गई है। पॉजिटिव मरीजों में एक जज, एक थानाध्यक्ष और नगरपालिका में दो अफसर शामिल होने से सरकारी विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। कई स्थानों को सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया।
जिला अस्पताल सहित महावीर चौक कोविड जांच केंद्र पर कोरोना संदिग्धों ने अपनी जांच कराई। दिनभर में आई 244 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट में 66 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टी हुई है। इन पॉजिटिव मरीजों में एक जज, एक थानाध्यक्ष और नगरपालिका परिषद में दो अधिकारियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके चलते नगरपालिका परिसर को सैनिटाइज कराया गया। वहीं पालिका को एक दिन बंद रखने के निर्देश पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग से जारी हुई रिपोर्ट में दो आरटीपीसीआर, 44 रैपिड एंटीजन टेस्ट और 20 निजी लैब की जांच में पॉजिटिव मिले हैं। रविवार को 75 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिन्हें डिस्चार्ज किया गया है। जारी रिपोर्ट में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में एक, पुलिस लाइन में एक, गांधी कॉलोनी में चार सहित जनपद में विभिन्न स्थानों पॅाजिटिव मिले हैं।
मेडिकल कॉलेज में हुई मौत
शहर के साउथ भोपा रोड निवासी एक व्यक्ति कुछ दिन पूर्व पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया गया था। 63 वर्षीय व्यक्ति ने आइसोलेशन के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने बताया कि उन्हें अन्य बीमारी भी थी। प्रोटोकाल के तहत परिवार को बुलाकर मृतक का अंतिम संस्कार कराया गया।
इनका कहना है
रविवार को 244 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 66 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 75 स्वस्थ हुए हैं। एक शहर निवासी व्यक्ति की मौत हुई है।
- आलोक कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व