Move to Jagran APP

पालिका व ब्लॉक कार्यालय में 40 जोड़ों का आज विवाह होगा

दोनों दफ्तरों में टेंट बांधकर की गई सजावट। ब्लॉक कार्यालय में 25 व पालिका में 15 विवाह होंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 12:08 AM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 12:08 AM (IST)
पालिका व ब्लॉक कार्यालय में 40 जोड़ों का आज विवाह होगा
पालिका व ब्लॉक कार्यालय में 40 जोड़ों का आज विवाह होगा

खतौली : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को खंड विकास कार्यालय व नगरपालिका में 40 जोड़े विवाह के बंधन में बंधेंगे। खंड विकास कार्यालय में 25 विवाह होंगे, जबकि नगरपालिका में 15 विवाह होंगे। शुक्रवार को दोनों दफ्तरों में विवाह की तैयारी जोरों पर रहीं। दफ्तरों में टेंट बांधकर सजावट की गई।

loksabha election banner

खंड विकास दफ्तर व नगरपालिका कार्यालय में आज शहनाइयां गूंजेंगी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत खंड विकास कार्यालय में 21 ¨हदू जोड़े वरमाला करके फेरे लेंगे। चार मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ाया जाएगा। विवाह स्थल पर टेंट व कुर्सियों की व्यवस्था करा दी गई। बीडीओ पवन विश्वकर्मा व ब्लॉक प्रमुख के पति गौतम ¨सह ने तैयारी का जायजा लिया।

उधर, नगरपालिका में 14 मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ाया जाएगा। एक ¨हदू जोड़ा वरमाला के बाद फेरे लेने के साथ विवाह के बंधन में बंधेगा। पालिका कार्यालय में टेंट लगाकर सजावट की गई। इस समारोह में विवाह करने वाले जोड़ों को सरकार की ओर से 20 हजार का चेक व 10 हजार रुपये का सामान दिया जाएगा। विवाह समारोह में शामिल लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.