Move to Jagran APP

पंजाब से आए 35 कामगारों को पुलिस ने रोका

सरकार की कामगारों की घर वापसी कराने के निर्णय के बाद जनपद की सीमाओं पर श्रमिकों का आवागमन बढ़ गया है। रोजाना दूसरे राज्यों व जिलों से श्रमिक आ रहे है। इसी क्रम में गुरुवार देर रात को पंजाब से साइकिल पर सवार होकर आए 35 श्रमिक जिले की सीमा पर पहुंचे। कामगारों को बरला-देवबंद मार्ग पर कुतुबपुर चेकपोस्ट पर रोक लिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 May 2020 10:34 PM (IST)Updated: Fri, 08 May 2020 10:34 PM (IST)
पंजाब से आए 35 कामगारों को पुलिस ने रोका
पंजाब से आए 35 कामगारों को पुलिस ने रोका

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। सरकार की कामगारों की घर वापसी कराने के निर्णय के बाद जनपद की सीमाओं पर श्रमिकों का आवागमन बढ़ गया है। रोजाना दूसरे राज्यों व जिलों से श्रमिक आ रहे है। इसी क्रम में गुरुवार देर रात को पंजाब से साइकिल पर सवार होकर आए 35 श्रमिक जिले की सीमा पर पहुंचे। कामगारों को बरला-देवबंद मार्ग पर कुतुबपुर चेकपोस्ट पर रोक लिया। शुक्रवार शाम को पुलिस-प्रशासन ने सरकारी वाहनों के द्वारा घरों के लिए रवाना किया।

loksabha election banner

गुरुवार देर रात को पंजाब के लुधियाना से आने वाले 35 कामगार जिले में पहुंचे। साइकिल सवार इन श्रमिकों को छपार क्षेत्र में बरला-देवबंद मार्ग पर स्थित कुतुबपुर चेक पोस्ट पर पुलिस ने रोक लिया। श्रमिकों ने पुलिस को बताया कि वह बदायूं, आजमगढ़, बरेली, बस्ती व आंबेडकर जनपद के रहने वाले हैं और अपने घर जाना चाहते हैं। पुलिस ने सभी को कुतुबपुर के प्राथमिक विद्यालय पर भोजन आदि की व्यवस्था कराकर रात्रि में विश्राम कराया। श्रमिकों ने कहा कि वह शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेंगे, बल्कि बाइपास से होकर चले जाएंगे। प्रभारी निरीक्षक पवन शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आलाधिकारियों को पूरी जानकारी दी। प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर बस की व्यवस्था कराने की मांग की। शुक्रवार सुबह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला की टीम ने पहुंचकर कामगारों की थर्मल स्कैनिग की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कामगारों को बस से उनके घरों के लिए रवाना कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.