Move to Jagran APP

31 फुट का गोवर्धन बना आकर्षण का केंद्र..पूजा-अर्चना

पंच महोत्सव दीपावली के चौथे दिन गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों में गोबर के कूट बनाकर भगवान कृष्ण इंद्र वरुण अग्नि आदि देवताओं की पूजा की गयी। गोवर्धन पूजा पर अस्त्र-शस्त्र का

By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Oct 2019 10:31 PM (IST)Updated: Tue, 29 Oct 2019 06:26 AM (IST)
31 फुट का गोवर्धन बना आकर्षण का केंद्र..पूजा-अर्चना
31 फुट का गोवर्धन बना आकर्षण का केंद्र..पूजा-अर्चना

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। पंच महोत्सव दीपावली के चौथे दिन गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों में गोबर के कूट बनाकर भगवान कृष्ण, इंद्र, वरुण, अग्नि आदि देवताओं की पूजा की गई। गोवर्धन पूजा पर अस्त्र-शस्त्र का पूजन हुआ। गोशालाओं में गोमाता की पूजा कर गऊओं को चारा खिलाया गया। नई मंडी गोशाला में गोबर से बना 31 फुट लंबा गोवर्धन लोगों का आकर्षण बना रहा।

loksabha election banner

सोमवार को जनपद में खुशहाली और उन्नत खेती की कामना के लिए गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। शाम के समय घरों पर गोबर के कूट बनाए गए भगवान कृष्ण, इन्द्र, वरुण, अग्नि आदि देवताओं की पूजा हुई। दैत्यराज बलि की पूजा की गई। गोवर्धन के सामने अस्त्र-शस्त्र, गन्ना आदि का पूजन किया गया। शहर के नई मंडी स्थित गोशाला में मेले का आयोजन हुआ। गोशाला के अंदर 31 फुट लंबा गोबर का गोवर्धन बनाया गया जो लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहा। मुख्य अतिथि व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल तथा उद्यमी एवं समाजसेवी भीमसेन कंसल ने गोमाता की पूजा की। गोमाता को चारा खिलाया। इसके बाद गोष्ठी में गऊओं के संरक्षण एवं संव‌र्द्धन पर विचार रखे। गोशाला में लगे मेले को देखने के लिए कस्बावासियों की भीड़ लगी रही। इसके अलावा नदी रोड स्थित गऊशाला, पचेंड़ा रोड स्थित गऊशाला में भी गऊओं का पूजन कर ग्रास खिलाया गया। कार्यक्रम में भीमसेन कंसल, विनय कुमार गोयल, हरिशंकर मूंदड़ा, संजय मित्तल, राजेन्द्र काटी, अरुण खंडेलवाल आदि विचार रखे।

सरवट की प्रधान उषा शर्मा के बचन सिंह कॉलोनी स्थित आवास पर गोवर्धन पूजा हुई। गोवर्धन पूजन में पंडित श्रीभगवान शर्मा, ब्रह्म प्रकाश शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, अजय शर्मा, ऋषभ शर्मा, अनुज शर्मा, हरेंद्र चौधरी , महेश चंद शर्मा, पंडित राजीव पाराशर, सत्येंद्र शर्मा, श्यामलाल, केके शर्मा, प्रमोद कौशिक एडवोकेट, पंडित सुभाष शर्मा, उमा दत्त शर्मा, मा. सोहनवीर सिंह, सुरेश शर्मा, अवधेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

खतौली : गोवर्धन पर लोगों ने घरों पर गोबर से गोवर्धन बनाया। गन्ने, कपास, किताबें, शस्त्र व अन्य सामान के साथ गोवर्धन की पूजा अर्चना की। लोगों ने परिवार की खुशहाली और उन्नत खेती की मन्नत मांगी। महिला कीर्तन मंडली ने भगवान श्रीकृष्ण के भजन किए। गौशाला पुर्नउत्थान परियोजना समिति ने बाजालीपुरम गंग नहर स्थित गोशाला पर हवन कराया। गोवर्धन की पूजा व परिक्रमा की। इसके बाद प्रसाद वितरण किया। मुख्य यजमान सचिन गोयल रहे। गोवर्धन पूजन विधायक विक्रम सैनी ने कराया। गोमाता पूजा ऋषिपाल चौहान ने कराई। दीपक गर्ग, मुकेश अग्रवाल, संजीव मिश्रा, आशीष भारद्वाज, पंकज भटनागर, रविद्र शर्मा, पंकज शर्मा, शशीकांत, देवेश शर्मा, सभासद वैभव जैन, सभासद विकास कौशिक, सतीश नागपाल, उमेश सभासद, राजेंद्र कौशिक, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

मीरापुर: मीरापुर व रामराज क्षेत्र में गोवर्धन पर्व पर घरों को सजाकर विधि विधान से पूजा अर्चना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.