गणतंत्र दिवस पर प्लास्टिक के झंडों पर रोक
मुजफ्फरनगर : गणतंत्र दिवस इस बार प्लास्टिक के झंडे व बैनर पर रोक रहेगी। एडीएम प्रशासन के अ
मुजफ्फरनगर : गणतंत्र दिवस इस बार प्लास्टिक के झंडे व बैनर पर रोक रहेगी। एडीएम प्रशासन के अनुसार गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा और विकास कार्यक्रमों पर आधारित भव्य व आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। सभी इंटर व स्नातक कालेजों में निबंध, लेखन तथा पोस्टर व अन्य प्रतियोगिताएं होंगी।
एडीएम प्रशासन हरीश चन्द्र ने सोमवार को जिला पंचायत सभागार में गणतंत्र दिवस की तैयारियों पर बैठक की अध्यक्षता की। कहा कि प्रात: 8.30 बजे प्रभात फेरी, प्रात: 8-30 बजे स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता, प्रात: 8-30 बजे सभी सरकारी, अर्ध व सरकारी कार्यालयों, भवनों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। संविधान में उल्लेखित संकल्प का स्मरण भी किया जाएगा। प्रात: 9.30 बजे पुलिस लाईन में ध्वजारोहण होगा तथा परेड की सलामी ली जाएगी। परंपरागत रूप से इसमें सभी अधिकारी प्रतिभाग करें। प्रात: 10 बजे सभी शैक्षिक संस्थाओं में ध्वजारोहण व सांस्कृति कार्यक्रम होंगे, सुबह 11 बजे जिला जेल महिला बंदियों, बाल बंदियों व रोगी बन्दियों को फल वितरित किए जाएंगे। 11 बजे जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी फलों का वितरण कराएंगे। दोपहर 12 बजे मार्च पास्ट जिसमें पुलिस बैण्ड, स्कूल बैण्ड, एनसीसी, होमगार्ड, स्काउट, गर्ल्स गाईड तथा स्कूलों के छात्र/छात्राएं भाग लेंगे।
25 जनवरी को सभी सरकारी भवनों पर लाई¨टग कराई जाएगी तथा नगर के मुख्य चौराहों पर धीमी आवाज में देश-भक्ति गीत भी प्रसारित कराए जाएंगे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किए जाने के लिए गत वर्षों की भांति एआरटीओ एडीएम-ई से समन्वय स्थापित कर व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे तथा स्थानीय जनता को भी कार्यक्रम में सम्मिलित करेंगे। नगर मजिस्ट्रेट संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यो की एक बैठक कर विभागों को स्कूलों का दायित्व सौपेंगे जो गत वर्ष की भांति झांकियां निकालेंगे।