1.61 लाख में नीलाम हुए 16 वाहन
लॉकडाउन में शनिवार को थाना रतनपुरी में वर्षो से खड़े लावारिस वाहनों की नीलामी की गई। 16 वाहन 1.61 लाख में नीलाम किए गए।
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jul 2020 08:14 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jul 2020 08:14 PM (IST)
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। लॉकडाउन में शनिवार को थाना रतनपुरी में वर्षो से खड़े लावारिस वाहनों की नीलामी की गई। 16 वाहन 1.61 लाख में नीलाम किए गए। तहसीलदार खतौली भगत सिंह और थानाध्यक्ष राजेंद्र गिरि की देखरेख में 11 मोटरसाइकिल, चार कार और एक ट्रैक्टर की बिक्री के लिए घंटों बोली लगाई गई। नीलामी में कुल आठ बोलीदाताओं ने भाग लिया। बोली की शुरुआत 51 हजार से शुरू हुई और अंत में 1.61 लाख रुपये में कलीम ठेकेदार निवासी खतौली के नाम बोली छूटी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें