टाटा मैजिक पलटने से महिला और बच्चों समेत 15 घायल
शाहपुर क्षेत्र के बुढ़ाना रोड पर सत्संग भवन के पास टाटा मैजिक पलटने से उसमें सवार महिला और बच्चों समेत 15 लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों और पुलिस ने घायलों सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से नौ घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मुजफ्फरनगर, जागरण टीम। शाहपुर क्षेत्र के बुढ़ाना रोड पर सत्संग भवन के पास टाटा मैजिक पलटने से उसमें सवार महिला और बच्चों समेत 15 लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों और पुलिस ने घायलों सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से नौ घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कस्बे के मोहल्ला सानियान निवासी वार्ड सभासद प्रवीण प्रजापति के भाई संजय की पुत्री साक्षी की छह दिन पूर्व शादी हुई थी। गुरुवार को साक्षी परिजन और रिश्तेदार उसे ससुराल से लाने के लिए बिड़ौली बागपत जा रहे थे। महिला और बच्चों समेत लगभग डेढ़ दर्जन लोग टाटा मैजिक में सवार थे। टाटा मैजिक शाहपुर से निकलकर सत्संग भवन के पास भट्ठे के सामने पहुंचा तो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार सुनकर इकट्ठा हुए राहगीरों और आसपास के लोगों ने घायलों को टाटा मैजिक से बाहर निकाला। हादसे में बच्चों और महिलाओं समेत 15 लोग घायल हो गए। पुलिस और स्वजन ने हादसे में घायल हुए चेतन, अन्नू, प्रिया, दीपक, सतीश, उमेश, सुरेंद्र, उमेश, शिवानी, वर्षा, राजेन्द्र, मिटू, बाबू, सचिन व मांगेराम को शाहपुर सीएचसी पर भर्ती कराया। हादसे में गंभीर रूप से घायल चेतन, अन्नू, प्रिया, दीपक, सतीश मनोज, सुरेंद्र, राजेन्द्र व मिटू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते चेतन को मेरठ और अन्नू, प्रिया व दीपक को प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही मच गया हाहाकार
सड़क हादसे में दर्जनभर से अधिक के घायल होने की सूचना पर शाहपुर व लड़की की ससुराल में हाहाकार मच गया। परिवार के लोगों की भीड़ अस्पताल में पहुंच गई। बुढ़ाना रोड पर जिस समय टाटा मैजिक पलटा उस समय कोई भी वाहन आसपास नहीं था। आगे पीछे कोई वाहन होता तो भयानक हादसा हो सकता था।