सहायता के लिए 1090 डायल करें लड़कियां
गांव रहकड़ा के सरकारी विद्यालय में मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान कार्यक्रम के तहत शनिवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला व लड़कियों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें आयरन की गोली वितरित की गई।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। रहकड़ा गांव के सरकारी विद्यालय में मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान कार्यक्रम के तहत शनिवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला व लड़कियों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें आयरन की गोली वितरित की गई।
शिविर में मुख्य वक्ता शिवांगी बालियान ने कहा कि किसी भी विषम परिस्थिति में लड़कियां किसी भी प्रकार सहायता के महिला हेल्पलाइन 1090 पर डायल करें। लड़कियों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। शिविर में चिकित्साधिकारी डा. ज्योति भारद्वाज ने कहा कि इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाओं के महिलाएं 102 और 108 पर काल कर सकती हैं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर किट वितरित की। नुक्कड़ नाटक की टीम के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक व गीतों के महिला शिक्षा व महिला सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर देवकी रानी ने कहा कि हमें लड़के की भांति ही लड़कियों की परवरिश करनी चाहिए। शिविर को मुख्य सेविका रेनू सिंह, अंकित शर्मा, मांगेराम, सरोज शर्मा, शिवम गौतम, रेनू सिंह नाथीराम आदि मौजूद रहे।