Zika Virus : मुरादाबाद मंडल में जीका वायरस का कोई मरीज नहीं, इन लक्षणों पर दें ध्यान, रहें सावधान
Zika Virus लोगों में चिंता बनी हुई है कि तेज बुखार कहीं जीका वायरस तो नहीं है। अपने जनपद और उसके आसपास के जिलों में जीका वायरस का कोई पीड़ित नहीं मिला है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है।
मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Zika Virus : प्रदेश के कुछ जिलों में जीका वायरस के मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसको लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है कि तेज बुखार कहीं जीका वायरस तो नहीं है। अपने जनपद और उसके आसपास के जिलों में जीका वायरस का कोई पीड़ित नहीं मिला है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है।
लक्षणों पर ध्यान दें। चिकित्सक लोगों को लक्षणों के बारे में बता रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार डेस्क पर भी कई लोगों ने जीका वायरस के बारे में पूछा तो उनकी काउंसिलिंग की गई। बताया गया कि अपने जनपद में कोई जीका वायरस पीड़ित नहीं है। तबीयत खराब होने पर समय से जांच करा लें।
लक्षण : खांसी, नजला, जुकाम, तेज बुखार, शरीर के जोड़ों में दर्द, आंखें लाल होना, थकान अधिक महसूस करना, शरीर पर रैशेज।
प्रदेश के कुछ जनपदों में जीका वायरस के मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। अपने यहां या आसपास के जनपद में जीका वायरस का कोई मरीज नहीं मिला है। सतर्क रहना है।
डाॅ. एमसी गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
जीका वायरस का कोई मरीज अपने जिले में नहीं है। लेकिन, इसके लक्षणों को पहचानने के साथ ही हम लोगों को सतर्क रहना है और चिकित्सक के संपर्क में भी रहना है।
डाॅ. संजीव बेलवाल, डिप्टी सीएमओ
यह भी पढ़ें :-
Indian Railways : रेलवे कर्मचारियों का होगा पेपरलेस इलाज, अस्पताल में नहीं लगानी होगी लाइन
Aaj ka Rashifal 09 November 2021 : इन राशियों के लोग आज न उठाएं कोई जोखिम, हो सकता है नुकसान
Moradabad Weather Forecast : हल्के कोहरे के साथ बढ़ती जाएगी ठंड, तापमान में आएगी गिरावट