गजरौला में सुपरवाइजर ने खुद को गोली से उड़ाया, खेत में मिला खून से सना शव
गजरौला के गांव रहदरा में एक सुपरवाइजर ने खुद की कनपटी पर गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 14 Jun 2019 12:10 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jun 2019 12:10 PM (IST)
अमरोहा । गजरौला के गांव रहदरा में एक सुपरवाइजर ने खुद की कनपटी पर गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
गांव निवासी बलवीर सिंह का 22 वर्षीय पुत्र रोहित ने सिविल से पॉलिटेक्निक की थी। वह पंजाब के अमृतसर स्थित एक कंपनी में सुपरवाइजर था। इन दिनों वह घर पर आया हुआ था। गुरुवार की शाम पांच बजे से वह लापता हो गया था। घर नहीं पहुंचने पर परिजन भी चिंतित हो उठे। आसपास के क्षेत्र में तलाश भी किया। शुक्रवार की सुबह 5:30 बजे उसका खून से सना शव खेत पर पड़ा मिला। युवक के हाथ से एक 12 बोर का देसी तमंचा भी था। इसी से उसने खुद को गोली मारी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक का पिता थाने का होमगार्ड है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें