Move to Jagran APP

भाजयुमो के जुलूस में दिखा युवाओं में जोश

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष धर्मेश सैनी का रोड शो निकला।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 12:05 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 12:05 PM (IST)
भाजयुमो के जुलूस में दिखा युवाओं में जोश
भाजयुमो के जुलूस में दिखा युवाओं में जोश

मुरादाबाद : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष धर्मेश सैनी का रोड शो निकला। इसमें युवाओं में जोश दिखाई दिया। रोड शो में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। शुरुआत गाधी पार्क में गाधी प्रतिमा एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। चौराहों पर जगह-जगह माल्यार्पण करने वालों की भीड़ लगी रही।

loksabha election banner

गांधी पार्क से प्रारंभ हुआ रोड शो

नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष धर्मेश सैनी का रोड शो गाधी पार्क कंपनी बाग से प्रारंभ हो कर एकता द्वार, जेल रोड, गुरहट्टी चौराहा, कोतवाली टाउन, हॉल बुध बाजार, स्टेशन रोड, लोकोशेड, चौधरी चरण सिंह चौक, प्रकाश नगर चौराहा, रामलीला मैदान, विकास नगर होते हुए युवा मोर्चा अध्यक्ष के निवास चाऊ की बस्ती पर हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डीजे पर डांस किया। कार्यकर्ताओं ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाये। महानगर अध्यक्ष के साथ महानगर अध्यक्ष रितेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, महानगर महामंत्री राहुल शर्मा, नत्थू राम कश्यप, वीर पाल सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री राजू कालरा गाड़ी पर थे।

शहर में जगह-जगह पर हुआ स्वागत

महानगर अध्यक्ष का जुलूस निकला तो जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान राजीव गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष संजीव चौधरी, गजेंद्र चौधरी, प्रतीक मित्तल, मनमोहन सैनी, अतुल सोती, नवदीप टंडन, आलोक सैनी, मंडल अध्यक्ष शम्मी भटनागर, अमित शर्मा, अरविन्द सिंह साथ थे। इसके अलावा रास्ते में पार्षद गौरव श्रीवास्तव, मंगल सेन राजपूत, अवनीश सिरोही समेत तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं ने दिखा जोश

रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश दिखा। रोड शो में शहर विधायक रितेश गुप्ता ने भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.