कहीं आप भी तो नहीं करतीं पति का उत्पीडऩ, इस शख्स ने उठाया ऐसा कदम कि कांप गई रूह
अगर आप भी अपने पति का उत्पीडऩ करतीं हैं तो संभल जाइए, इस तरह की हरकत भारी पड़ सकती है।
मुरादाबाद। अगर आप भी अपने पति का उत्पीडऩ करतीं हैं तो संभल जाइए, इस तरह की हरकत भारी पड़ सकती है। मुरादाबाद शहर में हुए एक वाकये ने ऐसी तमाम पत्नियों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया जो पतियों को परेशान करना अपनी शान समझती हैं। पारिवारिक झगड़ा घर की दहलीज लांघ लोगों के बीच पहुंच गया। आगे की रोचक कहानी बताने के लिए आपको मुरादाबाद के कटघर इलाके में लेकर चलते हैं...
बीवी से लडऩे के बाद बिजली के खंभे पर चढ़कर युवक ने जान देने की कोशिश की। समय रहते रेलवे विभाग ने बिजली आपूर्ति बंद कराई, जिसके चलते 15 मिनट तक दो ट्रेनों को रोकना पड़ा। जीआरपी और सिविल पुलिस में हड़कंप मच गया। बाद में युवक के परिजनों को बुलाने के बाद उसे सौंप दिया।
ये है पूरा मामला
कटघर के दस सराय क्षेत्र में रहने वाला युवक दोपहर को 12 बजे गोविंद नगर रेलवे फाटक के पास रेलवे की ओएचई लाइन के खंभे पर चढ़ गया। युवक को देखकर रेलवे विभाग के कर्मचारी और जीआरपी दौड़ी। तत्काल ही बिजली आपूर्ति बंद कराई। उसके बाद सिविल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक को उतारने की कोशिश की गई। उसका कहना है कि पत्नी उसका कहना नहीं मानती। बल्कि रोजाना उत्पीडऩ करती है। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद युवक को खंभे से नीचे उतारा गया। तब जाकर मामला शांत हुआ।
घर लेकर पहुंची पीआरवी
पीआरवी युवक को उसके घर ले गई। परिवार के लोगों ने युवक की सभी बात मान ली। उसके बाद युवक पक्ष ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इंस्पेक्टर अजीत सिंह का कहना है कि युवक के खंभे पर चढऩे की जानकारी मिली थी। मामला जीआरपी का था। सूचना के बाद पीआरवी चली गई थीं।