मजदूर हत्या, शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला Moradabad News
मृतक मजदूर चंद्रपाल कश्यप चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 03:09 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 03:09 PM (IST)
मुरादाबाद। बिलारी कोतवाली के सनाई गांव में 40 वर्षीय मजदूर चंद्रपाल कश्यप की हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के उत्तर दिशा में एक गन्ने के खेत में पड़ा मिला। मृतक के भाई सोमपाल सिंह ने बताया कल शाम से वह गायब था हम लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे। इस दौरान शुक्रवार की सवेरे 9:00 बजे खेत में मृत मिला उसके सिर में चोटों के निशान बताए गए। मृतक के परिजनों का कहना है कि गांव का ही अमर सिंह कश्यप उसे घर से बुलाकर ले गया था उसके बाद शाम के समय नशे की हालत में घर आया। कुछ देर रुक कर फिर कहीं चले गए। उसके बाद घर नहीं लौटे तो हमें चिंता हुई और खोजबीन शुरू की। सूचना पर कोतवाली प्रभारी गजेंद्र त्यागी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम सीओ महेंद्र कुमार शुक्ल एसपी देहात उदय शंकर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जमा थी। मृतक के 5 बच्चे हैं, बड़ा बेटा बंटी सुखबीर पूजा पिंटू और अंकित पत्नी केला देवी और बच्चों का रोते फीट से बुरा हाल है।मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। सबसे बड़ा भाई सोमपाल फिर हरपाल चंद्रपाल और पूरन। पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें