अमरोहा में महिला दारोगा के भाई की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Murder of the Women Police personnel brother अमरोहा में महिला पुलिस कर्मी के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
अमरोहा, जेएनएन। Murder of the Women Police personnel brother। महिला दारोगा के भाई के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह उसका शव नौगावां रोड पर खेत में पड़ा मिला। एसपी डॉ विपिन ताडा ने घटनास्थल का दौरा कर जानकारी ली। पुलिस हत्या का कारण तलाश करने में जुट गई है।
यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला बैंक कालोनी की है। यहां पर स्व. भूदेव सिंह का परिवार रहता है। भूदेव सिंह भी सिपाही थे। परिवार में पत्नी निर्देश देवी, बेटी प्रीति त्यागी और 22 वर्षीय इकलौता बेटा अक्षय त्यागी है। प्रीति दारोगा हैं। इस समय उनकी तैनाती गाजियाबाद में है। बताते हैं कि अक्षय त्यागी गुरुवार से घर से लापता था। शुक्रवार की सुबह लोगों ने उसका शव नौगावां सादात रोड पर एक बैंक्वेट हाल के पीछे खेत में पड़ा देखा। सिर में पीछे से गोली मारकर हत्या की गई थी। हत्या की सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। नगर कोतवाल रविंद्र सिंह भी आ गए। मृतक की शिनाख्त कर स्वजनों को सूचना दी। बाद में एसपी डा विपिन ताडा भी घटना स्थल पर आए तथा जानकारी ली। स्वजन भी इस बारे के कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच की जा रही है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
तलाश में था परिवार, मिली लाश
युवक के लापता होने के बाद से परिवार के लोग परेशान थे। वे उसकी तलाश कर रहे थे। उन्हें लग रहा था कि अक्षय कहीं चला गया है, वह लौट आएगा। लेकिन, वारदात की सूचना मिलते ही वे बदहवास हो गए। पुलिस यह पता लगाने मेें जुट गई है कि हत्या किसने और किस वजह से की। फिलहाल अभी तक की जांच पुलिस को कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है।