भाई को तिलक लगाकर लंबी आयु की कामना की Moradabad news
मंडल भर में भैया दूज का त्योहार भाई और बहनों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। हालांकि बहनों को बसों से आने जाने में परेशानी का सामना करना पडा ।
मुरादाबाद । कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को भैया दूज का त्योहार मनाया मंडल भर में धूमधाम से मनाया गया। बहनें, भाईयों का तिलक कर लंबी आयु की कामना की। हालांकि भैया दूज पर बसों और ट्रेनों में भारी भीड़ रही। इस बार भाई दूज या यम द्वितीया 29 अक्टूबर को मनाई जाएगी। सुबह 7: 50 से नौ बजे तक तिलक करने का अच्छा मुहूर्त है। इसके बाद श्रेष्ठ मुहूर्त अभिजीत सुबह 11.36 से 12.24 तक रहेगा। इस मुहूर्त में तिलक करना सबसे अति उत्तम माना जाता है। दोपहर दो से तीन बजे तक भी भाई का तिलक कर सकती हैं। तीन बजे के बाद 4.30 बजे तक राहू काल रहेगा। इस अवधि में तिलक करना उचित नहीं है। राहू काल खत्म होने के बाद शाम 4.30 बजे से छह बजे तक भाई का तिलक किया जा सकता है। निर्धारित मुहुर्त पर बहनें बसों, निजी वाहनों से अपने भाईयों के घर पहुंचकर भैया दूज का त्योहार मनाया।
भाई दूज की मान्यता
कार्तिक शुक्ल द्वितीया को पर्व काल में यमुना ने यमराज को अपने घर पर सत्कार पूर्वक भोजन कराया। उस दिन नारकी जीवों को यातना से छुटकारा मिला और उन्हें तृप्त किया गया। वे पा-मुक्त होकर सब बंधनों से छुटकारा पा गये और सब के सब यहां अपनी इच्छा के अनुसार संतोष पूर्वक रहे। उन सब ने मिलकर एक महान उत्सव मनाया जो यमलोक के राज्य को सुख पहुंचाने वाला था। इसीलिए यह तिथि तीनों लोकों में यम द्वितीया के नाम से विख्यात हुई। इस दिन जो मनुष्य अपनी बहन के हाथ का उत्तम भोजन करता है, उसे उत्तम भोजन समेत धन की प्राप्ति होती है।
विशेष इंतजाम के बाद भी बसों में बैठने को लेकर रही मारामारी
भैया दूज के लिए रोडवेज ने बसों की विशेष व्यवस्था होने के बाद यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज पर बसों पर बैठने के लिए भारी भीड़ रही। भीड़ के चलते बसें ही कम पड़ गई। बहने जैसे-तैसे बसों में सवार होकर अपने भाईयों के घर पहुंची। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (मुरादाबाद) संदीप कुमार नायक ने बताया भैया दूज पर लम्बी दूरी की बजाय कम दूरी के लिए महिलाएं सफर करती हैं। इस लिए लंबी दूरी की बसों नहीं चलाई जाएंगी। मुरादाबाद से सम्भल, चन्दौसी, अमरोहा, गजरौला, बिजनौर, धामपुर रामपुर बरेली आदि स्थानों के बसें चलेंगी। प्रत्येक पांच मिनट में बसें उपलब्ध कराई जाएगी। बस प्रशासन के लाख इंतजाम करने के बाद मंगलवार को सारी व्यवस्था धड़ाम हो गई।
जेल में लगी लंबी लाइन
भैया दूज मनाने वाली बहिनों की लंबी लाइन जेल के बाहर की दिखी। जिला कारागार में सुबह से बहिनों की लाइन लग गई। हालांकि बहनें जेल में बंद बंदी भाईयों का टीका कर सके। इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। ताकि बहनों को अपने भाईयों को टीका लगाने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। जेल में भी बहनों ने अपने भाईयों का टीका कर उनके लंबी आयु के लिए कामना की।