ट्रेनें क्यों हो रहीं लेट, प्लेटफार्म पर अधिकारी देंगे सफाई
मुरादाबाद (प्रदीप चौरसिया): रेल प्रशासन फिलहाल ट्रेनों के समय सुधार के मूड में नहीं हैं। इसकी
मुरादाबाद (प्रदीप चौरसिया): रेल प्रशासन फिलहाल ट्रेनों के समय सुधार के मूड में नहीं हैं। इसकी हाय-हाय से बचने के लिए यात्रियों को संतुष्ट करने का प्रयास जरूर किया जा रहा है। रेलवे अधिकारी अब वीडियो के जरिये ट्रेन लेट होने की सफाई देंगे। खेद प्रकट करेंगे। इसके लिए प्रमुख स्टेशनों पर पूछताछ कक्ष के बाहर एलसीडी स्क्रीन लगाने के आदेश दिए गए हैं। ट्रेनों के संचालन में सुधार नहीं
ट्रेनों का संचालन एक साल से ज्यादा समय से बिगड़ा हुआ है। ट्रेनें 10 से 20 घटे लेट चल रही हैं। कई बार ट्रेन निरस्त कर दी जाती है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रेलमंत्री और अधिकारी ट्रेनों के लेट होने के पीछे रेल लाइन की मरम्मत की बात कहते हैं। शुरू में यात्री रेल लाइन मरम्मत के कारण ट्रेन लेट होने पर यात्री शात रहे। लंबे समय तक ट्रेनों के लेट चलने पर यात्रियों का आक्रोश धीर-धीरे बढ़ रहा है। अब रेल प्रशासन ने ट्रेनों के समय में सुधार करने के बजाय यात्रियों को संतुष्ट करने का प्रयास किया है। रेलवे बोर्ड चेयरमैन आफिस से 12 जून को सभी रेल अफसरों को पत्र भेजा गया। इसमें कहा गया है कि सभी प्रमुख स्टेशनों के पूछताछ कक्ष में स्क्रीन लगेगी, जिसमें एक मिनट की वीडियो क्लिप दिखाई जाएगी। ये होंगे संदेश
कृपया धीरज रखें, आपका धीरज आपके भविष्य को बेहतर बनाने में मदद करेगा। देरी पर खेद जताने के अलावा वीडियो में यह भी कहा जाएगा कि पटरियों को दुरुस्त बनाने के काम से भविष्य में यात्रियों को यात्रा का बेहतर अनुभव होगा। रेल मंडल में कितने से कितने बजे तक कौन सी लाइन पर यातायात बंद रहेगा, इसकी भी जानकारी दी जाएगी। देश में ट्रेन लेट चलने का आंकड़ा
वर्ष 2017-18 में 29.61 फीसद मेल और एक्सप्रेस देरी से चलीं। वर्ष 2016-17 में 23.31 फीसद मेल व एक्सप्रेस ट्रेन देरी से चलीं। चालू वित्तीय वर्ष में 44 फीसद ट्रेन देरी से चल रही हैं। मुरादाबाद रेल मंडल में 48 फीसद ट्रेनें देरी से चल रही है। वीडियो से देंगे संदेश
लेट होने वाली ट्रेनों की जानकारी यात्रियों को एनाउसमेंट करके देना शुरू कर दिया गया है। स्टेशन पर एलसीडी लगाने की योजना है, जिसके द्वारा अधिकारी ट्रेनों के लेट होने की जानकारी वीडियो संदेश से देंगे।
- अजय कुमार सिंघल, मंडल रेल प्रबंधक, मुरादाबाद