मुरादाबाद के अगवानपुर में शनिवार को रहेगी साप्ताहिक बंदी, व्यापार मंडल की बैठक में लिया गया फैसला
Weekly closure will be on Saturday in Agwanpur व्यापार मंडल की बैठक में शनिवार को नगर में साप्ताहिक बाजार बंदी का फैसला लिया गया। नगर पंचायत से बाजार में लाइट व पानी की व्यवस्था की मांग की गई है। अगवानपुर में शनिवार को साप्ताहिक बाजार बंदी रहती थी।
मुरादाबाद, जेएनएन। Weekly closure will be on Saturday in Agwanpur : व्यापार मंडल की बैठक में शनिवार को नगर में साप्ताहिक बाजार बंदी का फैसला लिया गया। इस दौरान नगर पंचायत से बाजार में लाइट व पानी की व्यवस्था की मांग की गई है। नगर पंचायत अगवानपुर में शनिवार को साप्ताहिक बाजार बंदी रहती थी। लेकिन, कोराना महामारी के दौरान लाकडाउन हो जाने पर इस बंदी को हटा दिया गया था। इसे लेकर रविवार को फिर नगर के व्यापार मंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष जमशेद खान ने की। इस दौरान भारी संख्या में मौजूद व्यापारियों से साप्ताहिक बाजार बंदी की राय ली गई, जिसमें शनिवार को ही बाजार बंदी करने की सहमति बनी।
जिस पर आगामी शनिवार से नगर साप्ताहिक बाजार बंदी का फैसला लिया गया। बैठक में व्यापार मंडल को और मजबूत करने का आह्वान किया गया है ताकि किसी भी व्यापारी का कोई उत्पीड़न न करें। वहीं दूसरी तरफ नगर के मैन बाजार में लाइट नहीं होने एवं पानी की सही व्यवस्था न किए जाने से व्यापारियों ने रोष है। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष मुहम्मद शाहिद हुसैन ने बताया कि बाजार में लाइट लगवाने व पानी की व्यवस्था के लिए सोमवार को व्यापार मंडल द्वारा नगर पंचायत में ज्ञापन दिया जाएगा। जिसमें व्यापारियों की इस समस्या को दूर करने की मांग की जाएगी। बैठक का संचालन अंचल शर्मा ने किया है। बैठक में जमशेद खान, शाहिद हुसैन, तौफीक अहमद, विक्की,अमन, विभोर गुप्ता, असगर, उस्मान अली, शहजाद हुसैन, शानू, जुबैर अहमद आदि व्यापारी मौजूद थे।
मिशन शक्ति को लेकर किया जागरूकः साहू रमेश कुमार इंटर कालेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत अध्यापिकाओं ने छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। आपातकालीन सहायता हेतु फोन नंबर 1090, 181, 112 की जानकारी दी गई। संक्रामक रोगों से बचाव की जानकारी दी गई।इस मौके पर एक किवज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कई टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें रोज टीम विजयी रही। प्रधानाचार्य अर्चना साहू ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के कारण, महत्व को बताया। कार्यक्रम में शैलजा रस्तोगी, सिम्मी कंसल, सुनीता सक्सेना, मिनी मदान का सहयोग रहा।