Move to Jagran APP

Weather : गर्मी से लोग परेशान, कोहरे से जगी राहत की उम्‍मीद

गर्मी से लोग परेशान चल रहे हैं। इस बीच लोगों को कोहरे ने राहत पहुंचाई है। आने वाले दिनों में लोगोें को गर्मी से राहत मिल सकती है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 10:19 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 10:19 PM (IST)
Weather : गर्मी से लोग परेशान, कोहरे से जगी राहत की उम्‍मीद
Weather : गर्मी से लोग परेशान, कोहरे से जगी राहत की उम्‍मीद

सम्‍भल, जेएनएन। सावन सूखा न भादों हरा यहां तो क्वार में भी ज्येष्ठ जैसी गर्मी पड़ रही है। नगर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग गर्मी से परेशान है। शनिवार की सुबह होते ही गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया कि साढ़े सात बजे के लगभग अचानक मौसम में आए बदलाव के अंतर्गत आसमान में घना कोहरा छाने लगा। लोगों को गर्मी से राहत महसूस होने लगी थी। कोहरे को देख हर कोई अचंभित था। आठ बजे के बाद मौसम गर्म होने लगा और कोहरा गायब हो जाने से गर्मी नेे पुन: अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया। गर्मी और उमस से लोगों के पसीने छूटने लगे।

loksabha election banner

लोगों का कहना है कि सितम्बर माह में पड़ रही गर्मी ने पिछले पांच वर्ष का रिकार्ड तोड़ दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा है। इतना ही तापमान मई, जून माह में रिकॉर्ड किया गया था। नगर निवासी गौरी शंकर, जयंती प्रसाद शर्मा (राजपुर) ने बताया कि सावन माह में उम्मीद थी कि ठंडी हवा व झमाझम बारिश से वातावरण सुहाना हो जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। पूरा सावन सूखा चला गया। उन्होंने कहा कि अगर बरसात नहीं होती है तो लोगों को गर्मी व उमस से परेशान होना पड़ेगा।

कोहरे में लाइट जलाकर बाइक चलाते नजर आए लोग

मौसम ने अचानक करवट बदली और शनिवार को सुबह सर्दियों की पहली धुंध ने लोगों को ठंड का अहसास करा दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुबह के समय सड़कों पर इक्का दुक्का चार पहिया वाहन व बाइक चालक अपने वाहनों की लाइटें जलाकर कर चलते नजर आए। सुबह को वातावरण में छाईं धुंध व कोहरा दिन भर लोगों की चर्चा का विषय बना रहा। अचानक मौसम में बदलाव के बाद लोगों को इस धुंध को लेकर सावधान रहना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.