Weather Update : मुरादाबाद में आज भी होगी बारिश, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से बढ़ेगी ठंडक
Weather Update मुरादाबाद में एक दिन की तेज धूप के बाद मौसम फिर खराब हो गया। सुबह कोहरा फिर तेजा हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। शाम चार बजे तक काली घटनाएं घुमड़ रही थीं। जिससे बारिश के आसार बने रहे। ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया।
मुरादाबाद, जेएनएन। Weather News Update Today : एक दिन की तेज धूप के बाद मौसम फिर खराब हो गया। मौसम के रंग के रंग देखकर सभी हैरान रहे। सुबह कोहरा फिर तेजा हवा के साथ बूंदाबांदी और बाद में धूप खिली। लेकिन, दोपहर बाद घने बादल छा गए। शाम चार बजे तक काली घटनाएं घुमड़ रही थीं। जिससे बारिश के आसार बने रहे। ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया। कामकाजी लोगों को इस बूंदाबांदी में ही अपने गंतव्य को निकलना पड़ा। शनिवार को सुबह बूंदाबांदी के कारण जनजीवन पर प्रभावित हुआ। हाथ-पैरों में गलन होने लगी।
मौसम विशेषज्ञों ने 23-24 जनवरी को दो दिन बारिश होने की सम्भावना व्यक्त की थी। पहले दिन भविष्यवाणी सही साबित हुई। सुबह बूंदाबांदी से परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज हवा से शरीर में कंपकपी से शरीर को पूरी तरह जैकेट, कैप और दस्ताने में पैक रखने को मजबूर हुए। शनिवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिली। शुक्रवार को तेज धूप निकलने से उम्मीद थी कि अब ठंड धीरे-धीरे काफूर हो जाएगी। लेकिन, शनिवार को मौसम की बेरुखी से चेहरे मायूस हो गए।
रूम हीटर, अलाव का सहारा लोगों को लेना पड़ा। तेज हवा बदन को चीरते हुए निकल रही थी। शनिवार को करीब 11 बजे सूरज ने झलक दिखाई। लेकिन, वह बादलों के बीच छुप गए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सुबह शाम कड़ाके की ठंड पड़ेगी। कोहरा भी आएगा। लेकिन, दिन में धूप निकलने की सम्भावना रहेगी। सहालग शुरू होने के कारण ऐसे लोगों को मौसम डरा रहा है, जिनके घरों में इन दिनों शादियां हैं।