Move to Jagran APP

मुरादाबाद के शिवमहा कालोनी में जलभराव, 25 पर‍िवार के फंसे, नाव भी नहीं चलवा रहा नगर न‍िगम

शिव महा कालोनी में जलभराव से नगर निगम ने पूरी तरह आंखें मूंद ली हैं। इस कालोनी के लोगों ने फोन किए लेकिन किसी ने नहीं सुनी। अफसर झूठ बाेलते रहे कि पंप लगेगा लेकिन नहीं लगाया। पांच से छह फिट तक जलभराव में करीब 25 परिवार फंसे हुए हैं।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 21 Jun 2021 11:36 AM (IST)Updated: Mon, 21 Jun 2021 11:36 AM (IST)
मुरादाबाद के शिवमहा कालोनी में जलभराव, 25 पर‍िवार के फंसे, नाव भी नहीं चलवा रहा नगर न‍िगम
फोन करने के बाद भी नगर निगम अफसर नहीं सुन रहे समस्या।

मुरादाबाद, जेएनएन। शिव महा कालोनी में जलभराव से नगर निगम ने पूरी तरह आंखें मूंद ली हैं। इस कालोनी के लोगों ने फोन किए लेकिन, किसी ने नहीं सुनी। अफसर झूठ बाेलते रहे कि पंप लगेगा लेकिन, नहीं लगाया। पांच से छह फिट तक जलभराव में करीब 25 परिवार फंसे हुए हैं। दो दिन से वह जलभराव के बीच से जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं। उल्टे नगर निगम अफसर वहां रहने वाले लोगों को ही दोषी ठहरा रहे हैं।

loksabha election banner

नगर निगम का कहना है कि लोग खुद सड़क बनवाने को नाला तोड़ते हैं जबकि लोगों का इससे इन्कार है। उनका कहना है वह सड़क बने या न बने अपने बच्चों के लिए खतरा नहीं बढ़ा सकते। तीन साल से लगातार यहां पर जलभराव हो रहा है। डेढ़ साल पहले सर्दी के दिनों में बारिश होने पर शेल्टर होम में भी शिफ्ट करना पड़ा था। बबिता कुमारी कहती हैं कि यहां मकान बनाकर पछता रहे हैं। अब तो प्रशासन नाव भी नहीं चलवा रहा है। संजय रस्तोगी कहते हैं कि दो साल से नाव लगाई जाती थी। अबकी बार वह भी नहीं लगाई। कम से कम नाव ही लगा दी जाए।

बरसात से कट कई सड़क : सम्‍भल के चन्‍दौसी में राज्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के गांव अहमदनगर थरैसा और सिंहपुर गांव के लिए जाने वाले लिंक मार्ग का निर्माण एक माह पूर्व हुआ था। एक माह बाद ही बरसात से सड़क कट गई और कई गांव से लोगों का संपर्क टूट गया, इससे सड़क व जन प्रतिनिधियों की पाेल खुल गई। विधायक और राज्य मंत्री गुलाब देवी के विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन से ज्यादा गांव के ग्रामीणों का आने जाने वाले लिंक मार्ग मंत्री की विधायक निधि से बनाया गया था। एक माह ही बरसात के पानी से सड़क टूट गई। सडक कटकर दो हिस्सों में बंट गई है, इससे ग्रामीणों का कई गांव से संपर्क टूट गया है। आना जाना पूरी तरह से बंद हो गया। लिंक रोड से बहजोई जाने के लिए अहमदनगर थरेसा, कैली, एंचौली, नगलिया बल्लू, थरैसा आदि गांव के ग्रामीण सिंहपुर भवन होते हुए बहजोई को जाते हैं। वहीं भवन, आढोल, खेतापुर, सिंहपुर आदि के ग्रामीण अहमदनगर थरैसा होते हुए चन्दौसी के लिए जाते हैं। इस मार्ग से लोगों को सुबह से देर रात तक आना-जाना रहता है। सड़क के टूटने से आने जाने वाली सवारियों को बहजोई बाइपास होते हुए सिंहपुर और अहमदनगर थरैसा जाना पड़ रहा है, जिससे वे काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें :-

Health Benefits Of Gular: गूलर नेत्र रोग, मधुमेह, डायरिया सहित कई बीमारियों में लाभकारी

Fraud in UP Police : पुलिस की फर्जी नौकरी से खुश होकर सुनील ने अन‍िल के साथ तय कर द‍िया था बहन का र‍िश्‍ता

Yoga Day : योग गुरु बोले, योग से बढ़ी शरीर में आक्सीजन और प्रतिरोधक क्षमता, आप भी अपनाएं ये आसन

Moradabad weather : आज भी छाए रहेंगे बादल, हो सकती है हल्‍की बारिश, गर्मी से म‍िलेगी राहत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.