मुरादाबाद में रसोई गैस के स्थान पर सिलेंडर में निकला पानी, उपभोक्ता के उड़ गए होश
रसोई गैस के सिलेंडर में गैस के स्थान पर भारी भरा हुआ मिला। हालांकि शिकायत मिलते ही गैस एजेंसी चालक ने उपभोक्ता को बदल कर दूूूूूसरा सिलेंडर उपलब्ध करा दिया। इसकी वजह से कुछ देर के लिए उपभोक्ता को परेशान होना पड़ा।
मुरादाबाद, जेएनएन। रसोई गैस के सिलेंडर में गैस के स्थान पर भारी भरा हुआ मिला। हालांकि, शिकायत मिलते ही गैस एजेंसी चालक ने उपभोक्ता को बदल कर दूूूूूसरा सिलेंडर उपलब्ध करा दिया।
महानगर के दर्जियान क्षेत्र के रहने वाले ने जावेद आलम का गैस कनेक्शन इंडियन आयल कारपोरेशन के गैस एजेंसी पंचशील का है। 24 फरवरी को उपभोक्ता ने गैस बुक कराया और हॉकर ने 26 फरवरी को गैस की आपूर्ति की। उपभोक्ता ने इस सिलेंडर को लगाकर खाना बनाना शुरू किया तो थोड़ी देर के बाद चूल्हा जलना बंद हो गया। जांच करने पर पाया कि सिलेंडर में गैस खत्म हो गई है और उसके स्थान पर पानी भरा हुआ है। उपभोक्ता ने इसकी सूचना एजेंसी को संचालक को दी। एजेंसी संचालक ने हॉकर भेजकर सिलेंडर की जांच कराई और गैस से भरा हुआ दूसरा सिलेंडर उपलब्ध कराया। पंचशील गैस एजेंसी संचालक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कई बार कंपनी से पानी भरा हुआ सिलेंडर पहुंच जाता है। जानकारी मिलते ही सिलेंडर बदल दिया जाता है और पानी भरा हुआ सिलेंडर कंपनी को वापस कर दिया जाता है। कई बार गैस कम निकलती है, ऐसे सिलेंडर को भी कंपनी को वापस कर दिया जाता है।