Move to Jagran APP

दिव्यांग दूल्हा देख भड़क गई दुल्हन, लौटा दी बरात Moradabad News

भोला सिंह की मिलक की रहने वाली लड़की घर के समीप कास्मेटिक की दुकान चलाती है। परिजनों ने अमरोहा के रायपुरकलां में उसका रिश्ता तय किया। परिजनों के साथ लड़की भी दूल्हा देखने गई।

By Narendra KumarEdited By: Published: Tue, 25 Jun 2019 12:46 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jun 2019 06:05 AM (IST)
दिव्यांग दूल्हा देख भड़क गई दुल्हन, लौटा दी बरात Moradabad News
दिव्यांग दूल्हा देख भड़क गई दुल्हन, लौटा दी बरात Moradabad News

मुरादाबाद, जेएनएन । दुल्हन ने दिव्यांग दूल्हे के साथ फेरे लेने से इन्कार कर दिया। आधी रात के बाद बरात बैरंग लौट गई। मामला मझोला थाना क्षेत्र में भोला सिंह की मिलक का है।

loksabha election banner

भोला सिंह की मिलक की रहने वाली लड़की घर के समीप कास्मेटिक की दुकान चलाती है। परिजनों ने अमरोहा के रायपुरकलां में उसका रिश्ता तय किया। परिजनों के साथ लड़की भी दूल्हा देखने गई। वहां दूल्हा देख लड़की ने अपनी सहमति दे दी। वहां बताया गया कि लड़के के नाम 90 बीघा भूमि भी है। इसके बाद दोनों पक्ष विवाह की तैयारी में जुट गए। 23 जून की रात बरात मुरादाबाद स्थित भोला सिंह की मिलक पहुंची। लड़की वालों ने बरातियों की खूब आवभगत की। आधी रात के बाद वक्त फेरे का आ गया। विवाह के मंडप में पहुंचे दुल्हे को देख अचानक दुल्हन ने फेरे लेने से इन्कार कर दिया। पता चला कि जिस दूल्हे को दुल्हन ने पसंद किया था, वह मंडप में नहीं है। इतना नहीं नहीं, जिस दूल्हे के साथ फेरे कराए जा रहे थे, वह दिव्यांग था। दुल्हन ने शादी करने से इन्कार करने की जानकारी पर अफरातफरी मच गई। रंग में भंग पडऩे के बाद पंचायत हुई, लड़की टस से मस नहीं हुई। इसके बाद बरातियों ने बैरंग वापस लौटना ही मुनासिब समझा। इसकी चर्चा क्षेत्र में जोरो पर रही। हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी जानकारी से साफ इन्कार किया। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.