विश्व हिदू परिषद ने किया संगठन का विस्तार
रविवार को विश्व हिदू परिषद की बैठक अमर वाटिका प्रभात मार्केट पर हुई।
मुरादाबाद जासं : रविवार को विश्व हिदू परिषद की बैठक अमर वाटिका प्रभात मार्केट पर हुई। इसमें विश्व हिदू परिषद ने अपने संगठन विस्तार का कार्यक्रम किया जिसमें विभिन्न पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गईं। विश्व हिदू परिषद ने संगठनात्मक स्तर पर मुरादाबाद महानगर को 12 प्रखंडों में विभाजित किया गया है। इसमें आज प्रखंड व महानगर के कार्यकर्ताओं की घोषणा की गई। प्रखंड की घोषणा महानगर अध्यक्ष प्रभात गोयल ने व महानगर की घोषणा विभाग अध्यक्ष सतीश अरोड़ा ने की। इस अवसर पर मंच अधिकारी विभाग अध्यक्ष सतीश अरोड़ा, विभाग मंत्री सुभाष शर्मा, प्रांत सेवा प्रमुख नीरज सिघल, महानगर अध्यक्ष प्रभात गोयल रहे। संत रामदास के निधन पर दो मिनट का मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की द्य मुख्य रूप से अविनाश गुप्ता, वरुण शर्मा, मोहित सक्सेना, रामजी गुप्ता,धीरशांत दास, योगेश त्यागी, अमित गुप्ता, संजय ठाकुर, रजत, अरविद शर्मा, अनिल शर्मा, डॉ. विवेक गोयल, गौरव कश्यप आदि उपस्थित रहे।