Move to Jagran APP

भाजपा की बैठक के बाद हुई फायरिंग मामले में ग्रामीणों ने साधी चुप्‍पी, पुलिस को ढूंढने हैं कई सवालों के जवाब

तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई हो चुकी है। आरोपित भी घर से फरार हो गए हैं। आरोपितों को पकड़ने के साथ तमंचा और कारतूस बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 12:41 PM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 12:41 PM (IST)
भाजपा की बैठक के बाद हुई फायरिंग मामले में ग्रामीणों ने साधी चुप्‍पी, पुलिस को ढूंढने हैं कई सवालों के जवाब
आपसी झगड़े में चली गोली पर झगड़े का कारण नहीं पता कर पाई पुलिस।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। कांठ थाना क्षेत्र में मझरा मिश्रीपुर में हुए विवाद की जानकारी पुलिस को देर रात तक नहीं हो सकी। इस मामले में गांव का कोई भी ग्रामीण बोलने को तैयार नहीं है, कि आखिर गोली किस बात पर चलाई गई। हालांकि कुछ लोगों ने दबी जुबान से यह जरूर बताया दोनों परिवार एक ही बिरादरी से हैं, वहीं पहले भी इनका आपस में विवाद हो चुका है। विवाद के चलते बाप और बेटे ने मिलकर युवकों को दबंगई दिखाते हुए गोली चला दी। पुलिस ने इस मामले में घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। तहरीर में भी पीड़ित ने केवल वाद-विवाद में गोली चलने की जानकारी दी है।

loksabha election banner

कांठ थाना क्षेत्र के गांव मझरा मिश्रीपुर में घायल हुए शिवकुमार के पिता हरपाल ने बताया कि उनका बेटा डेयरी में दूध देने गया था। लौटकर घर आया तो देखा कि कुछ लोग के बीच झगड़ा हो रहा है। वह मौके पर जाकर बीच-बचाव करने लगा। उसी दौरान गुस्से में आए पुष्पेंद्र ने तमंचे से फायर करना शुरू कर दिया। अचानक फायरिंग से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि नन्हे सिंह ने भी तमंचे से सीधे उस ओर फायर किया, जहां पर लोग काफी संख्या में मौजूद थे। गोली किसी को देखकर नहीं चलाई गई। इस घटना के दौरान मौके पर मौजूद शिवकुमार के पेट में गोली लग गई, जबकि रजनीश, अर्जुन कुमार के साथ एक अन्य युवक को छर्रे लगे हैं। सीओ महेश चंद ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई हो चुकी है। आरोपित भी घर से फरार हो गए हैं। आरोपितों को पकड़ने के साथ तमंचा और कारतूस बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह है मामला : रविवार को कांठ थाना क्षेत्र के गांव मझरा मिश्रीपुर में भाजपा नेताओं की बैठक का आयोजन किया था। करीब एक घंटे तक चली बैठक के बाद भाजपा नेता वापस चले गए थे। बैठक के बाद कुछ लोगों में किसी बात को लेकर आपस में बहस होने लगी। आपसी बातचीत को सुनने के लिए गांव के रजनीश, शिवकुमार व अर्जुन कुमार आ गए। नन्हें सिंह उनके बेटे पुष्पेंद्र व संजीव उर्फ बिटू अचानक शिवकुमार के साथ बहस करने लगे। आरोप है कि इसके बाद गुस्से में आए पुष्पेंद्र तमंचे से शिवकुमार पर फायर झोंक दिया। उसे बचाने आए अर्जुन और रजनीश पर भी फायरिग कर दी। जिससे घटना में गोली लगने से रजनीश, शिवकुमार, अर्जुन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.