मुरादाबाद में वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, अमरोहा के युवक की मौत
Incident on the Kanth-Karanpur road कांठ थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में अमरोहा के एक युवक की जान चली गई। कांठ- करणपुर मार्ग पर रामगंगा पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मुरादाबाद, जेएनएन। कांठ थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क हादसे में अमरोहा के एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार केे लोगोंं का रो-रोकर बुरा हाल है।
अमरोहा के देहता थाना क्षेत्र के मुनव्वरपुर उर्फ मुनीमपुर गांव का रहने वाला विनेश कुमार बुधवार शाम बाइक पर सवार होकर ठाकुरद्वारा वापस घर लौट रहा था। बाइक सवार कांठ- करणपुर मार्ग पर रामगंगा पुल के समीप पहुंचा था। तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं। उसकी मौत मौके पर हो गई। राहगीरों की सूचना कांठ पुलिस घटनास्थल पहुंची। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृतक के पास मिले कागजात से शव की पहचान हुई। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी। कुछ ही देर में स्वजन थाने पर पहुंच गए। मृतक के भाई दिनेश कुमार ने बताया कि उसका बड़ा भाई ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर गोसाई में अपनी ससुराल गया था। बाइक पर सवार होकर वह वापस घर लौट रहा था। महज 25 दिन पहले ही विनेश पिता बना था।सड़क हादसे ने जहां एक मासूम के सिर से उसके पिता का साया छीन लिया, वहीं एक भरेपूरे कुनबे की खुशियां काफूर हो गईं। पूरे परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है।