Move to Jagran APP

मुरादाबाद के खिलाड़ियों की बदौलत राष्ट्रीय स्तर की सैम्बो खेल प्रत‍ियोग‍िता में उप्र को मिला तीसरा स्थान

हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की सैम्बो प्रतियोगिता में उप्र को तीसरा स्थान मिला है। उप्र की टीम में छह मुरादाबाद के शामिल हैं। मुरादाबाद के खिलाड़ियों की बदौलत तीसरा स्थान पर मिलने पर सैम्बो एसोसिएशन उप्र की सचिव राखी व डिप्टीराम ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Tue, 23 Mar 2021 10:30 AM (IST)Updated: Tue, 23 Mar 2021 10:30 AM (IST)
मुरादाबाद के खिलाड़ियों की बदौलत राष्ट्रीय स्तर की सैम्बो खेल प्रत‍ियोग‍िता में उप्र को मिला तीसरा स्थान
हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की सैम्बो प्रतियोगिता से हिस्सा लेकर लौटे खिलाड़ी।

मुरादाबाद, जेएनएन। हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की सैम्बो प्रतियोगिता में उप्र को तीसरा स्थान मिला है। उप्र की टीम में छह मुरादाबाद के शामिल हैं। मुरादाबाद के खिलाड़ियों की बदौलत तीसरा स्थान पर मिलने पर सैम्बो एसोसिएशन उप्र की सचिव राखी व डिप्टीराम ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

loksabha election banner

यह प्रतियोगिता हरियाणा के सिरसा शहर में 19 से 21 मार्च के बीच हुई थी। मुरादाबाद की समीक्षा ने 72 किग्रा, रोशनी 50 किग्रा, प्रीत 78 किग्रा, अंजली 59, अब्दुल गनी 67 ने स्वर्ण पदक जीता है। जबकि अर्पित 79 किग्रा वर्ग में रजत पद प्राप्त किया है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर उनका हौसला बढ़ाया है।

सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी में सिमरन को कांस्य पदक

झारखंड में आयोजित राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में सिमरन हुसैन को कांस्य पदक मिला है। सिमरन सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता से प्रतिभाग करके लौटी हैं। यह प्रतियोगिता झारखंड में 10 से 18 मार्च के बीच खेली गई थी। इस पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना, उप क्रीड़ा अधिकारी रंजीत राज व पूर्व कोच पूनम रिचर्ड ने उत्साहवर्धन किया। सिमरन इससे पहले स्कूल नेशनल-19 खेल चुकी हैं।

यह भी पढ़ें :-

मुरादाबाद रेलवे स्‍टेशन से गायब हो गई स्‍वास्‍थ्‍य व‍िभाग की टीम, यात्र‍ियों की नहीं हो पा रही कोरोना जांच

मुरादाबाद में प्राण घातक हमले के दोषी सगे दो भाइयों की पांच साल की कैद, जुर्माना भी देना होगा

Moradabad Today Horoscope : लक्ष्‍य प्राप्ति के ल‍िए करना होगा कठ‍िन पर‍िश्रम, बन सकते हैं नए म‍ित्र, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे

मुरादाबाद का जल स्तर बढ़ाएगी मध्य गंगा नहर, मंडल के चार लाख किसानों को मिलेगा फायदा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.