Move to Jagran APP

आगामी दिनों में सताएगी सर्दी, कर लीजिए बचाव का इंतजाम

शुक्त्रवार को दिन भर बर्फीली हवा चलती रही। इससे दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री कर 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मुरादाबाद। सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्त्रवार को दिन भर बर्फीली हवा च

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Dec 2018 08:07 AM (IST)Updated: Sat, 22 Dec 2018 08:07 AM (IST)
आगामी दिनों में सताएगी सर्दी, कर लीजिए बचाव का इंतजाम
आगामी दिनों में सताएगी सर्दी, कर लीजिए बचाव का इंतजाम

मुरादाबाद। सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्त्रवार को दिन भर बर्फीली हवा चलती रही। इससे दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री कर 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं लगातार गिर रहा न्यूनतम तापमान ठहर गया है। इसमें बढ़ोतरी हुई है। इससे धुंध बढऩे लगी है। इसके असर से सूरज निकलने से पहले दिखाई देने लगा है। अलाव अभी तक नहीं जलने के जलने से लोग परेशान हैं। आगामी दिनों में सर्दी बढऩे की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। सुबह के समय बढ़ी ठिठुरन शुक्त्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़कर 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे सुबह की ठिठुरन में आम दिनों की अपेक्षा मामूली राहत देखने को मिली। सुबह आठ बजे सूरज के निकलते ही धुंध के चादर छंट गए। दिनभर बदलों की आवाजाही से सूरज की तपिश असरकारक नहीं महसूस हुई। शाम चार बजे के बाद बर्फीली हवाओं का असर देखने को मिला। सूरज के ढ़लते ही सड़कों पर सन्नाटा रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि सर्दी के साथ धुंध और कोहरा बढ़ सकता है। न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। तिथि अधिकतम, न्यूनतम

loksabha election banner

21, 22.2, 9.2

20, 23.2, 7.2

19, 24.1, 9.4

18, 25.5, 9.0

17, 26.2, 8.8

16, 25.6, 10.

15 24.5, 10.2

14, 23.0, 10.3

नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है। गरीबों के लिए दिक्कत

मौसम ने गरीबों के लिए खासी दिक्कत पैदा कर दी है, जिनके पास खुद का आशियाना नहीं है वे स्टेशन आदि जगहों पर रात में ठिठुरते हुए देखे जा रहे है। इस बार प्रशासन की ओर से रैन बसेरे के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं दिख रहे हैं। वहीं नगर निगम प्रशासन की ओर से अभी तक अलाव की व्यवस्था भी नहीं की गई है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.