Move to Jagran APP

भाजपा के राज में खतरे में है लोकतंत्र

जन समस्याओं पर भाजपा को आड़े हाथों लिया और जमकर भड़ास निकाली

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 08:13 AM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 08:13 AM (IST)
भाजपा के राज में खतरे में है लोकतंत्र
भाजपा के राज में खतरे में है लोकतंत्र

मुरादाबाद: रामपुर के मिलक में धमोरा स्थित काग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक पदाधिकारियों ने जन समस्याओं पर भाजपा को आड़े हाथों लिया और जमकर भड़ास निकाली। साप्रदायिकता की आग में झोंका जा रहा है देश को

loksabha election banner

राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक संजय कपूर ने कहा कि भाजपा के राज में लोकतंत्र खतरे में है। देश को जातिवाद और साप्रदायिकता की आग में झोंका जा रहा है। केंद्र सरकार सर्वसमाज की हितैषी नहीं है। यदि सत्ता में भाजपा की सरकार दोबारा आती है तो देश बर्बाद होने के साथ-साथ लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं रह जाएगी। भाजपा ने जनता को छला

उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता के साथ छल किया है क्योंकि उन्होंने कोई भी वादा पूरा नहीं किया। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता पार्टी को सबक सिखाने के लिए तैयार है। जनता फिर से लोकलुभावन वादों के चक्कर में नहीं पड़ेगी। कहा कि काग्रेस दबे, कुचले, शोषित समाज के साथ है। काग्रेस धर्म, जाति में विश्वास नहीं रखती है तथा हर समाज के तकलीफ में ही उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलती है। अब देश की जनता में बदलाव का मन बना लिया है। लहराएगा काग्रेस का परचम

आगामी 2019 के लोकसभा चुनावों में काग्रेस का परचम लहराएगा। पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिशन को कामयाब बनाने के लिए जी जान से जुटे हुए हैं। इसके सकारात्मक और व्यापक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। कांग्रेस के नीति के साथ देश की जनता जुड़ रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता भी जनता के बीच पहुंच रही है और समस्या को लेकर आंदोलन कर रही है। ये लोग रहे मौजूद

बैठक में इस अवसर पर प्रदेश सचिव धमर्ेंद्र गुप्ता, महेंद्र पाल यदुवंशी, वेदराम ड्क्षसह यादव, रमेश बाबू गंगवार, ख्याली राम गंगवार, प्रताप ड्क्षसह गंगवार, प्रमोद शर्मा, जगदीश अवस्थी, जितेंद्र ड्क्षसह, केशव दत्त शर्मा, पूर्ण देव गुप्ता,भूरा खान आदि शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.