Move to Jagran APP

अब्दुल्ला आज बताएंगे जेल की कहानी, योगी सरकार पर बोलेंगे हमला, आजम खां के चुनाव की रणनीति पर भी होगी चर्चा

UP Vidhan Sabha Election 2022 यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सांसद आजम खां रामपुर शहर की सीट से चुनाव लड़ेंगे। आजम दो साल से सीतापुर की जेल में बंद हैं। उनके बेटे अब्दुल्ला चुनाव की रणनीति को लेकर आज कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद करेंगे।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 10:50 AM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 10:50 AM (IST)
अब्दुल्ला आज बताएंगे जेल की कहानी, योगी सरकार पर बोलेंगे हमला, आजम खां के चुनाव की रणनीति पर भी होगी चर्चा
आज अब्दुल्ला चुनाव रणनीति पर बात करने के साथ जेल में बिताए समय की कहानी भी बताएंगे।

रामपुर, जेएनएन। UP Chunav 2022 : करीब दो साल से सीतापुर की जेल में बंद सांसद आजम खां रामपुर शहर विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। चुनाव की रणनीति को लेकर आज उनके बेटे अब्दुल्ला कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद करेंगे। इसमें पार्टी पदाधिकारी भी शामिल होंगे। अब्दुल्ला खुद 688 दिन जेल में बंद रहे थे। हाल ही में अब्दुल्ला जेल से रिहा हुए हैं। आज अब्दुल्ला चुनाव रणनीति पर बात करने के साथ जेल में बिताए समय की कहानी भी बताएंगे। इसके जरिए वह योगी सरकार पर हमला बोलेंगे। साथ ही आजम खां का संदेश सपा कार्यकर्ताओं तक पहुंचाएंगे।

loksabha election banner

सांसद आजम खां 26 फरवरी 2020 से जेल में बंद है। उसी दिन उनकी पत्नी शहर विधायक डा. तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम भी जेल गए थे। तजीन फात्मा तो 10 माह बाद जमानत पर छूट गई थीं। लेकिन, अब्दुल्ला आजम 688 दिन बाद शनिवार रात जेल से बाहर आए और रविवार की सुबह रामपुर पहुंचे। उसी दिन लखनऊ निकल गए थे। वहां सपा मुखिया अखिलेश यादव से भी मुलाकात हुई। विधानसभा चुनाव और पार्टी प्रत्याशियों को लेकर भी चर्चा की।

अब वह रामपुर लौट आए हैं। बुधवार दो बजे कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद करेंगे। इस दौरान चुनावी रणनीति बताने के साथ ही कार्यकर्ताओं को आजम खां का संदेश भी देंगे। बताएंगे कि आजम खां इस चुनाव में क्या चाहते हैं। किस तरह कार्यकर्ताओं को चुनाव में काम करना है। कोरोना महामारी के चलते जन सभाओं और रैलियों पर रोक है, इसलिए कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर ही लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराना है और सपा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.