Move to Jagran APP

आज दोपहर दो बजे के बाद मुरादाबाद शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे बड़े वाहन, जानेंं क्या है वजह

UP TET 2022 रविवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा- 2020 के लिए मुरादाबाद में 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। इसमें 34357 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों के साथ ही उनके अभिभावकों के अधिक तादाद में आने की भी संभावना है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 07:57 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 07:57 AM (IST)
आज दोपहर दो बजे के बाद मुरादाबाद शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे बड़े वाहन, जानेंं क्या है वजह
कांठ, सम्भल, रामपुर से आने वाले वाहन तय स्थान पर ही रुकेंगे

मुरादाबाद, जेएनएन। UP TET 2022 : रविवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा- 2020 के लिए मुरादाबाद में 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। इसमें 34,357 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों के साथ ही उनके अभिभावकों के अधिक तादाद में आने की भी संभावना अधिक है। इसको लेकर रविवार को यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पांच रूट पर डायवर्जन किया गया है। सुबह की पाली में 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। यातायात विभाग ने दोपहर 2:00 बजे के बाद माल वाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

loksabha election banner

बिजनौर-कांठ से आने वाली रोडवेज बसें दोपहर 2:00 बजे तक पूर्व की भांति चलेंगी। दोपहर 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक नई तहसील कांठ रोड किला तिराहा से अंदर नहीं जाएंगी। वहीं से यात्रियों को लेकर वापसी होगी। सम्भल, दिल्ली, बिलारी से आने वाली रोडवेज एवं निजी बसें दोपहर 2:00 बजे तके पूर्व की भांति चलेंगी। दोपहर 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक आजाद नगर मोड़ तक ही आएंगी। वहीं से यात्रियों को लेकर वापसी होगी। रामपुर, बरेली से आने वाली रोडवेज बसें दोपहर 2:00 बजे तक पहले की ही तरह चलेंगी। दोपहर 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक हनुमान मूर्ति तक ही आ सकेंगी। वहीं से यात्रियों को लेकर वापसी होगी।

काशीपुर, टांडा, बाजपुर की ओर से आने वाली रोडवेज एवं निजी बसें दोपहर 2:00 बजे तक पहले की तरह चलेंगी। दोपहर 2:00 बजे से शाम 7: बजे तक प्रेम वंडर लैंड ओवरब्रिज के नीचे तक आएंगी। वहीं से यात्रियों को लेकर वापसी हो जाएगी। यातायात पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए शहर में घुसने वाले सरकारी एवं निजी वाहनों के एंट्री प्वाइंट को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है। रविवार को तय तय स्थान के हिसाब से ही वाहनों का संचालन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.