Move to Jagran APP

रोडवेज की बसों ने 50 हजार से अधिक बहनों को निश्शुल्क पहुंचाया भाई के घर, जानें कितने भाइयों ने किया सफर

UP Roadways News रक्षाबंधन पर यूपी रोडवेज ने महिलाओं को निश्शुल्क यात्रा कराई।रोडवेज ने रक्षाबंधन के अवसर मंडल भर में 50 हजार से अधिक बहनों को निश्शुल्क भाई के घर पहुंचाया। दूसरी ओर 80 हजार से अधिक भाई किराया देकर राखी बंधवाने बहन के पास पहुंचे।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Tue, 24 Aug 2021 08:37 AM (IST)Updated: Tue, 24 Aug 2021 08:37 AM (IST)
रोडवेज की बसों ने 50 हजार से अधिक बहनों को निश्शुल्क पहुंचाया भाई के घर, जानें कितने भाइयों ने किया सफर
बहन से राखी बंधवाने 80 हजार से अधिक भाईयों ने किया सफर।

मुरादाबाद, जेएनएन। UP Roadways News : रक्षाबंधन पर यूपी रोडवेज ने महिलाओं को निश्शुल्क यात्रा कराई।रोडवेज ने रक्षाबंधन के अवसर मंडल भर में 50 हजार से अधिक बहनों को निश्शुल्क भाई के घर पहुंचाया। दूसरी ओर 80 हजार से अधिक भाई किराया देकर राखी बंधवाने बहन के पास पहुंचे। रोडवेज प्रबंधन ने रक्षाबंधन पर शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक महिला यात्रियों को फ्री में सफर कराने की व्यवस्था की थी। फ्री में सफर करने वाले महिला यात्रियों को मैनुअल टिकट दिया जा रहा था। जिससे यह पता चल पाए कि कितनी महिलाओं ने बस में यात्रा की है। जबकि इस दौरान सफर करने वाले पुरुष यात्रियों से सामान्य किराया लिया गया।

loksabha election banner

रक्षाबंधन के लिए मंडल में छह सौ बसें चलायी गई, जबकि सौ बसों को दूर दराज जाने वाले यात्रियों के लिए चलाया गया। रक्षाबंधन पर सुबह से लेकर शाम तक बसों में भीड़ चलती रही। उसके बाद बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या कम हो गई। मंडल में इस दौरान 1.30 लाख यात्रियों ने सफर किया। जिसमें 50 हजार महिला यात्री फ्री में सफर की है। 80 हजार यात्री किराया देकर बसों में सफर किया। जिससे रोडवेज को 70 लाख रुपये की आय अर्जित हुई।अगर महिला यात्री से किराया लिया जाता तो रोडवेज को 30 लाख रुपये और किराया मिलता।

मुरादाबाद बस अड्डा व पीतल नगरी बस अड्डा से रक्षाबंधन के लिए 232 बसों का संचालन किया गया। जिससे 37 हजार 462 यात्रियों ने सफर किया। जिसमें 11 हजार 740 महिला यात्रियों ने फ्री में सफर किया। 25 हजार 722 पुरुष यात्रियों ने 29 लाख आठ हजार 601 यात्रियों ने सफर किया। क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल जैन ने बताया कि वर्ष 2020 में कोरोना के कारण रक्षाबंधन में काफी कम यात्रियों ने सफर किया था। कोरोना से पहले वर्ष 2019 में बसों से 1.20 लाख यात्रियों ने सफर किया था। इस साल 1.30 लाख यात्रियों ने बसों में सफर किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.