Move to Jagran APP

कांग्रेस की हालत पतली, दिग्विजय कराएं इलाज

मुरादाबाद : अमरोहा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अशोक कटारिया ने कहा कि कांग्र

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jun 2018 04:10 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jun 2018 04:10 PM (IST)
कांग्रेस की हालत पतली, दिग्विजय कराएं इलाज
कांग्रेस की हालत पतली, दिग्विजय कराएं इलाज

मुरादाबाद : अमरोहा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अशोक कटारिया ने कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय ¨सह किसी मनोरोग चिकित्सक से अपना उपचार कराएं। कांग्रेस की हालत पतली होती देख वह बौखला गए हैं तथा भाजपा व आरएसएस के संबंध में अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2019 में भी भाजपा पूर्ण बहुमत से केंद्र में सरकार बनाएगी।

loksabha election banner

मिनी स्टेडियम में आयोजित शिविर में लिया हिस्सा

गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अशोक कटारिया अमरोहा आए थे। यहां पर उन्होंने मिनी स्टेडियम में आयोजित योग शिविर में भाग लिया। योग शिविर के बाद उन्होंने मीडिया से वार्ता की। कांग्रेस नेता दिग्विजय ¨सह द्वारा आरएसएस के संबंध में दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि दिग्विजय ¨सह इन दिनों बौखलाएं हुए हैं। क्योंकि कांग्रेस की हालत पतली हो रही है। जिसके चलते उनमें बौखलाहट है। वह भाजपा व आरएसएस के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।

हाल ही में दिया था बयान

बता दें कि दिग्विजय ¨सह हाल ही में बयान दिया था कि जितने भी ¨हदू आतंकवादी पकड़े गए हैं उन सभी का कनेक्शन आरएसएस से है। श्री कटारिया ने कहा कि अब दिग्विजय ¨सह को किसी मनोरोग चिकित्सक से अपना उपचार कराने की जरूरत है। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने देश को दुनिया के नक्शे पर नया स्थान दिलाया है। सारी दुनिया भारत का लोहा मान रही है। लोग केंद्र की नीतियों से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला समय भी भाजपा का है। 2019 में भी भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.