लोकसभा चुनाव में पार्टी को विजयी बनाने के लिए जुट जाएं कार्यकर्ता
सभी काम छोड़कर अब लोकसभा चुनाव में जुट जाएं
मुरादाबाद। सरकार और पार्टी में बड़ा दखल रखने वाले क्षेत्रीय महामंत्री
(संगठन) सुनील बंसल ने आरएसएस बृज प्रात के संगठन मंत्री भवानी सिंह एंव
अन्य पदाधिकारियों के साथ हाईवे स्थित एक होटल में स्थानीय भाजपा नेताओं को
बुलाकर दो घटे क्लास ली। उन्होंने कहा कि सभी काम छोड़कर अब लोकसभा चुनाव में जुट जाओ। बनाई गई रणनीति
पार्टी के हर नेता और कार्यकर्ता का लक्ष्य 2019 का लोकसभा चुनाव जीतना
होना चाहिए। इसलिए अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। हर गली-मुहल्ले
में जाकर भाजपा की नीतियों के साथ केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कराए गए
कायरें को गिनाए। मतदाता सूचियों में दूसरे दलों के नेताओं से जो फर्जी
वोट बढ़वा रखे हैं, उन्हें कटवा दें। नए मतदाताओं के वोट जुड़वाने में कोई
लापरवाही नहीं होनी चाहिए। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकारें हैं।
कार्यकर्ताओं को सरकार से बहुत उम्मीदें होती हैं। इसलिए पार्टी के नेता
किसी कार्यकर्ता को मायूस न करें। कार्यकर्ताओं के काम प्राथमिकता के आधार
पर कराएं। कार्यकर्ता में उत्साह होगा तभी तो वह पार्टी के लिए पूरी मेहनत
से काम करेगा। श्री बंसल ने स्थानीय नेताओं से कहा कि सबकी जिम्मेदारी तय
है। कि सी को बताने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने
जितना काम कराया है, उतना किसी सरकार में नहीं हुआ। देश का पूरी दुनिया में
सम्मान बढ़ा है। युवा पीढ़ी इसीलिए भाजपा के साथ है। इस बार भी युवा भाजपा
के प्रत्याशियों को जिताकर लोकसभा भेजेंगे। ताकि देश को फिर से नरेंद्र
मोदी जैसे अच्छे प्रधानमंत्री मिलें। प्रधान मंत्री द्वारा लोक हित में किए जा रहे कार्य की जनता को जानकारी देने का भी काम करे। इस दौरान आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक
आलोक कुमार, विभाग प्रचारक नागेंद्र कुमार, शहर विधायक रितेश गुप्ता,
जिलाध्यक्ष हरिओम गुप्ता, महानगर अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।