फिल्म निर्देशक फराज, इसरो वैज्ञानिक खुश्बू मतदान करने आएंगी, नहीं आ सकेंगे क्रिकेटर मुहम्मद शमी
मुरादाबाद लोकतंत्र के महापर्व में अमरोहा जनपद के यूथ आइकन बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। अपने काम छोड़ कर वह मतदान करने अमरोहा पहुंचेंगे। क्रिकेटर मोहम्मद शमी को छोड़कर शेष सितारे आज शाम तक घर आएंगे ताकि गुरुवार को होने वाले मतदान में भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। इसरो वैज्ञानिक खुश्बू मिर्जा अनु अरोड़ा फिल्म निर्देशक फराज हैदर व क्रिकेटर जावेद खान मतदान करने आएंगे।
मुरादाबाद : लोकतंत्र के महापर्व में अमरोहा जनपद के यूथ आइकन बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। अपने काम छोड़ कर वह मतदान करने अमरोहा पहुंचेंगे। क्रिकेटर मोहम्मद शमी को छोड़कर शेष सितारे आज शाम तक घर आएंगे ताकि गुरुवार को होने वाले मतदान में भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। इसरो वैज्ञानिक खुश्बू मिर्जा, अनु अरोड़ा, फिल्म निर्देशक फराज हैदर व क्रिकेटर जावेद खान मतदान करने आएंगे।
युवाओं ने देश-दुनिया में किया है अमरोहा का नाम रोशन
फिल्म व खेल जगत के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में यहां के युवाओं ने देश-दुनिया में अमरोहा का नाम रोशन किया है। टीम इंडिया में क्रिकेटर मोहम्मद शमी हैं तो गांव कटाई निवासी जावेद खान भी दिल्ली रणजी टीम का हिस्सा हैं। वहीं नगर की रहने वाली खुश्बू मिर्जा व अनु अरोड़ा इसरो में अपनी सेवाएं दे रही हैं जबकि मुहल्ला गुजरी निवासी युवा फराज हैदर फिल्म निदेशक हैं।
अमरोहा के यह सितारे गंभीर दिखते हैं मतदान के प्रति
अमरोहा के यह सितारे मतदान के प्रति गंभीर दिखते हैं। 18 अप्रैल को होने वाले मतदान में ये सितारे मतदान करने के लिए काम-काज छोड़ कर आएंगे। क्रिकेटर मोहम्मद शमी मतदान करने नहीं आ सकेंगे। क्रिकेटर के बड़े भाई हसीब अहमद ने बताया शमी आइपीएल खेल रहे हैं। व्यस्तता के चलते वह इस बार मतदान नहीं कर पाएंगे।
खुश्बू मिर्जा प्रत्येक चुनाव में मतदान जरूर करने घर आती है
इसरो वैज्ञानिक खुश्बू मिर्जा के भाई खुश्तर मिर्जा ने बताया खुश्बू शाम तक घर आएगी। वे प्रत्येक चुनाव में मतदान जरूर करने घर आती है। इस बार भी लोकसभा चुनाव में वह मतदान करेगी। फिल्म निर्देशक फराज हैदर दैनिक जागरण से फोन पर बोले-फिलहाल तो शूटिग में व्यस्त हैं, लेकिन मतदान करने जरूर आऊंगा। बुधवार रात या गुरुवार सुबह तक घर पहुंच जाऊंगा।
क्रिकेटर जावेद खान ने बताया मतदान करने के लिए घर आएंगे
क्रिकेटर जावेद खान ने बताया कि दिल्ली में ही हूं, परंतु मतदान करने के लिए घर आएंगे। वहीं वैज्ञानिक अनु अरोड़ा के पिता वीरेश अरोड़ा ने बताया अनु भी मतदान करने घर आ सकती है।