Move to Jagran APP

यूपी की इस सीट पर रोचक हुआ मुकाबला, सपा ने पूर्व विधायक को भाजपा के पूर्व सांसद के खिलाफ बनाया उम्मीदवार

UP Vidhan Sabha Election 2022 अमरोहा की नोगावां सादात विधानसभा सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है। यहां से भाजपा ने पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल को उम्मीदवार बनाया है तो समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक और मंत्री कमाल अख्तर को मैदान में उतारा है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 12:09 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 12:09 PM (IST)
यूपी की इस सीट पर रोचक हुआ मुकाबला, सपा ने पूर्व विधायक को भाजपा के पूर्व सांसद के खिलाफ बनाया उम्मीदवार
अमरोहा से महबूब अली व नोगावां सादात से कमाल अख्तर सपा प्रत्याशी घोषित

अमरोहा, जेएनएन। UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में अमरोहा जनपद की नोगावां सादात सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है। यहां भाजपा ने जहां अपने पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल को उम्मीदवार बनाया है, वहीं समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक और मंत्री कमाल अख्तर को मैदान में उतारा है। यानी इस सीट पर एक तरफ होंगे सपा के पूर्व मंत्री और दूसरी तरफ भाजपा के पूर्व सांसद। इसके साथ ही सपा हाईकमान ने सोमवार देर शाम अमरोहा सीट से महबूब अली को प्रत्याशी बनाया है। जनपद की अभी दो विधानसभा सीटों पर सपा ने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।

loksabha election banner

सपा जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव ने बताया कि पार्टी हाईकमान ने अमरोहा सीट से वर्तमान विधायक महबूब अली को प्रत्याशी घोषित किया है। महबूब अली यहां से लगातार चार बार विधायक चुने गए हैं। इस बार फिर पार्टी ने उन पर दांव लगाया है। वहीं नोगावां सादात विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री कमाल अख्तर को प्रत्याशी बनाया है। वह वर्ष 2012 में हसनपुर सीट से विधायक बने थे। सपा सरकार में मंत्री भी रहे। वर्ष 2017 के चुनाव में वह हसनपुर से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र खड़गवंशी से चुनाव हार गए थे। परंतु इस बार पार्टी ने उन्हें नोगावां सादात से प्रत्याशी बनाया है।

उनका मुकाबला इस सीट पर भाजपा के देवेंद्र नागपाल से है। ऐसा माना जा रहा है कि पिछले चुनाव में कमाल को महेंद्र से मिली हार की वजह से उनका क्षेत्र बदल दिया गया है।जिलाध्यक्ष ने बताया कि जनपद की अभी दो विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं। शेष हसनपुर व मंडी धनोरा सीट पर भी शीघ्र ही प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.