Move to Jagran APP

यूपी चुनाव 2022 में बागियों के सहारे कांग्रेस, बसपा छोड़कर आए इस नेता को भी मिला टिकट

UP Chunav 2022 बसपा ही नहीं अब कांग्रेस भी दूसरे दलों से आ रहे लोगों को हाथों-हाथ टिकट दे रही है। उसके अपने प्रत्याशी पार्टी छोड़ कर भाग रहे हैं। स्वार- टांडा सीट से राम रक्षपाल सिंह उर्फ राजा ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 06:58 AM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 06:58 AM (IST)
यूपी चुनाव 2022 में बागियों के सहारे कांग्रेस, बसपा छोड़कर आए इस नेता को भी मिला टिकट
UP Election 2022 : स्वार- टांडा सीट से राम रक्षपाल सिंह उर्फ राजा ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है।

रामपुर, जेएनएन। UP Vidhan Sabha Election 2022 : बसपा ही नहीं अब कांग्रेस भी दूसरे दलों से आ रहे लोगों को हाथों-हाथ टिकट दे रही है। उसके अपने प्रत्याशी घोषित होने के बाद भी पार्टी छोड़ कर भाग रहे हैं। ऐसे में दूसरे दलों से आ रहे नेताओं को ही प्रत्याशी बना रहे हैं। स्वार- टांडा सीट से राम रक्षपाल सिंह उर्फ राजा ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है। वह एक दिन पहले ही बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। मिलक सुरक्षित सीट से कुमार एकलव्य वाल्मीकि को प्रत्याशी बनाया है।

loksabha election banner

रामपुर में कांग्रेस की जितनी किरकिरी इस बार हुई है। ऐसी पहले कभी नहीं हुई।

उसके दो प्रत्याशी टिकट मिलने के बाद भी पार्टी छोड़ गए। इनमें चमरौआ के पूर्व विधायक युसूफ अली तो टिकट मिलने के अगले दिन ही समाजवादी पार्टी में चले गए थे, लेकिन वहां टिकट नहीं मिला तो फिर कांग्रेस में लौट आए। कांग्रेस के टिकट पर ही नामांकन भी करा दिया है। इसी तरह स्वार - टांडा सीट से घोषित प्रत्याशी हैदर अली खान उर्फ हमजा मियां भी कांग्रेस छोड़ गए। वह अपना दल में शामिल हो गए । अब भाजपा गठबंधन दल से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने अब स्वार -टांडा सीट से राम रक्षपाल सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

वह बसपा में थे और एक दिन पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए। मिलक सुरक्षित सीट से युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुमार एकलव्य को प्रत्याशी बनाया गया है। इस सीट से महिला प्रत्याशी बनाए जाने की उम्मीद जताई जा रही थी। इसके लिए महिलाओं से आवेदन भी लिए गए थे। लेकिन, ऐसा नहीं हो सका। रामपुर में पांच विधानसभा सीटें हैं, किंतु कांग्रेस ने एक भी सीट पर महिला को प्रत्याशी नहीं बनाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.