Move to Jagran APP

भाजपा ने यूपी चुनाव में इस सीट से साफ्टवेयर इंजीनियर उतारा, समाजवादी पार्टी के इस नेता को मिलेगी टक्कर

UP Vidhan Sabha Election 2022 यूपी चुनाव 2022 के लिए भाजपा ने मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा सीट से साफ्टवेयर इंजीनियर को मैदान में उतारा है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने युवा मोर्चा से जुड़े नेता और साफ्टवेयर इंजीनियर अजय प्रताप सिंह के नाम की घोषणा की।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 01:27 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 04:28 PM (IST)
भाजपा ने यूपी चुनाव में इस सीट से साफ्टवेयर इंजीनियर उतारा, समाजवादी पार्टी के इस नेता को मिलेगी टक्कर
अजय प्रताप सिंह वर्तमान समय में काशीपुर में रहते हैं।

मुरादाबाद, जेएनएन। UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा सीट से साफ्टवेयर इंजीनियर को मैदान में उतारा है। सोमवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने युवा मोर्चा से जुड़े नेता और साफ्टवेयर इंजीनियर अजय प्रताप सिंह के नाम की घोषणा की। उन्हें ठाकुरद्वारा से भाजपा का टिकट दिया गया है। अजय प्रताप सिंह वर्तमान समय में उत्तराखंड राज्य के काशीपुर में रहते हैं। जो यूपी का बार्डर है। इसी से सटा है यूपी का ठाकुरद्वारा क्षेत्र। जबकि वह मूल रूप से नारायणपुर के रहने वाले हैं।

loksabha election banner

ठाकुरद्वारा सीट पर उनका मुख्य मुकाबला वर्तमान विधायक व सपा विधायक नवाब जान खान से होगा। इसके अलावा बसपा से मुशाहिद अली भी इसी सीट से प्रत्याशी हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने भी अपना उम्मीदवार बनाया है। अजय ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी से टिकट मांगा था। अजय प्रताप भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। भाजपा से पिछले दो चुनाव में प्रत्याशी रहे वर्तमान जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान से उनकी अदावत रही है। 2017 में भाजपा ने राजपाल सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया था। राजपाल सिंह सपा के नवाब जान से चुनाव हार गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.