Move to Jagran APP

UP Board Result 2020 : प्रोफेसर बनना चाहती हैं शिखा राज, 12वीं की जिला टॉपर से जानिए कैसे मिला मुकाम

UP Board Result 2020 शिखा के इंटर की परीक्षा में तीन विषयों में 90 से ज्यादा नंबर आए हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने पसंदीदा विषय गणित में सबसे ज्यादा 96 अंक हासिल किए हैं।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 01:10 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2020 01:10 PM (IST)
UP Board Result 2020 : प्रोफेसर बनना चाहती हैं शिखा राज, 12वीं की जिला टॉपर से जानिए कैसे मिला मुकाम
UP Board Result 2020 : प्रोफेसर बनना चाहती हैं शिखा राज, 12वीं की जिला टॉपर से जानिए कैसे मिला मुकाम

मुरादाबाद, जेएनएन। उप्र बोर्ड परीक्षा परिणाम में प्रदेश में 10वीं की टापटेन सूची में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले गौरव ने ग्रुप डिस्कशन को सफलता का राज बताया है। जिगर कालोनी निवासी हरिशंकर व रेखा के सबसे छोटे बेटे गौरव चित्रगुप्त इंटर कालेज में पढ़ते हैं। पिता मोटर मैकेनिक हैं। एक साधारण परिवार में पले और बढ़े हुए गौरव ने दोपहर 12 बजे परिणाम देखा तो 94.8 फीसद के साथ 569 अंकों से उत्तीर्ण होने पर परिवार में खुशी छा गई। लेकिन प्रधानाचार्य वीर सिंह ने उनके प्रदेश की टॉप-10 सूची में चौथा स्थान व मंडल में टॉप करने की सूचना दी तो पहले उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ।

loksabha election banner

बाद में वह पिता हरिशंकर के साथ स्कूल पहुंचे तो सभी शिक्षकों ने उनको हाथों हाथ लिया। गौरव कहते हैं कि स्कूल में 26 बच्चों के ग्रुप के अलावा वह घर पर भी अपने साथियों के साथ ग्रुप बनाकर पढ़ते थे। गौरव को टीवी चैनल में डिस्कवरी देखना पसंद है, जिससे वह साइंस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल करते हैं। खेलों में रुचि नहीं पर खाली वक्त में इंडोर गेम में कैरम, लूडो व चैस खेलते हैं। 

गौरव के घर जाकर जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

उप्र बोर्ड के परीक्षा परिणाम में प्रदेश की सूची में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले गौरव के घर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह पहुंचे और प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाले गौरव को शील्ड व फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने गौरव को मिठाई खिलाई। जिलाधिकारी को जब पता चला कि परिणाम से एक दिन पहले गौरव का जन्म दिन था तो उन्होंने गौरव को जन्म दिन की शुभकामनाएं दीं। डीआइओएस प्रदीप कुमार ने कहा कि जिले में गौरव समेत कई स्कूलों का परिणाम बेहतर रहा।

अपने ही कालेज का रिकार्ड तोड़ा 

चित्रगुप्त इंटर कालेज ने 15 साल बाद अपना ही रिकार्ड तोड़ दिया है। राज्य स्तर पर दसवीं की टाप-10 सूची में चित्रगुप्त इंटर कालेज के शेखर चंद्रा ने वर्ष 2005 में पांचवा स्थान प्राप्त किया था। लेकिन गौरव ने अपने ही स्कूल का 15 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया। गौरव प्रदेश में चौथे स्थान पर आए हैं जबकि मंडल में टॉपर हैं। राज्य की टाप-10 सूची में चित्रगुप्त कालेज के आने से मुख्यमंत्री से गौरव को सम्मान मिलना तय है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.